न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में NCB की छापेमारी जारी, शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा

एनसीबी (NCB) की टीम ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा के घर पर सुबह से छापेमारी कर रही है। सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 12:22:27

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में NCB की छापेमारी जारी, शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput) के बाद ड्रग कनेक्शन मामले में उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी जारी है। आज एनसीबी (NCB) की टीम ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा के घर पर सुबह से छापेमारी कर रही है। सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं। सूर्यदीप को थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर लाया जा सकता है।

वहीं, रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में पकड़े 7 ड्रग्स पैडलरों को आज ACMM कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। 7 में से एक आरोपी गोवा से गिरफ्तार हुआ था। जिन लोगों की पेशी है उनके नाम हैं- करमजीत सिंह आनंद उर्फ केजे, ड्वैन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अरजेंका, संदीप गुप्ता, आफताब फतेह अंसारी और क्रिस कोस्टा।

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में NCB की छापेमारी जारी, शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा

सबसे अहम गिरफ्तारी हुई ड्रग पेडलर केजे उर्फ करमजीत की। 23 साल के केजे से गांजा और चरस मिला। दादर से एंथोनी समेत दो ड्रग पेडलर पकड़े गए। इनसे भी आधा किलो गांजा मिला। पवई से अंकुश अरनेजा को दबोचा गया, जो केजे से ड्रग्स लेता था। गोवा से क्रिश कोस्टा पकड़ा गया। इन गिरफ्तारियों के बाद ड्रग कनेक्शन की तस्वीर काफी कुछ साफ होती जा रही है।

ड्रग रैकेट चार बडे़ खिलाड़ी सामने आए हैं। करमजीत उर्फ केजे, जैद विलात्रा, अनुज केशवानी और अंकुश अरनेजा। करमजीत रैकेट का बड़ा खिलाड़ी था। उसने दस बार सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के जरिये सुशांत तक ड्रग पहुंचाई। शोविक के कुछ और राजदार भी कॉल डिटेल के आधार पर एनसीबी के रडार पर आ गए हैं। केजे के जरिए सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्स मिलती थी। इसके बाद शोविक और रिया से होते हुए सुशांत तक पहुंचती थी। एंथनी भी कई बार दीपेश और मिरांडा को ड्रग देता था जो सुशांत तक पहंचती थी। पूरा रैकेट ये था कि क्रिस कोस्टा से ड्रग केसवानी तक आती थी। कैजान मिडिलमैन था। उससे ड्रग करमजीत को मिलती और फिर आगे जाती।

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में NCB की छापेमारी जारी, शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा

आपको बता दे, एनसीबी ने रिया को नारकोटिक ड्रग्‍स एंड साइकोट्रोपिक सब्‍सटेंस एक्‍ट (NDPS Act) की धारा 8c, धारा 20b, धारा 27A, धारा 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया है। इन सभी में कम से कम दस वर्ष की सजा का प्रावधान है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के वकील हरि प्रकाश आदित्‍य मानते हैं कि जिन धाराओं के तहत रिया को आरोपी बनाया गया है वे सभी काफी संगीन है। यही वजह है कि इनमें आरोपी को जमानत मिलना मुश्किल होता है। रिया के पास अब हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्‍प खुला है। यहां जाने से पहले उन्‍हें अच्‍छी तैयारी करनी होंगी। रिया के वकील को कुछ नई दलीलें हाईकोर्ट में देनी होंगी। क्‍योंकि जिन दावों को निचली अदालत नहीं मान रही है उन्‍हें मुमकिन है कि हाईकोर्ट भी ज्‍यादा तवज्‍जो न दे। यदि वहां से भी उनकी जमानत याचिका खारिज हो जाती है तो सुप्रीम कोर्ट अंतिम विकल्‍प बचता है। ये विकल्‍प आखिरी भी है और कुछ मुश्किल भी है।

आदित्‍य का कहना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट से भी रिया को जमानत नहीं मिलती है तो उन्‍हें 14 दिनों तक जेल में ही रहना होगा। न्‍यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्‍हें दोबारा एनडीपीएस की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया जएगा। यहां पर एनसीबी उन्‍हें दोबारा न्‍यायिक हिरासत में भेजने की अपील कर सकती है। इसके स्‍वीकार या खारिज करने पर ही वो जेल से बाहर आ सकेंगी। उनके मुताबिक सीआरपीसी की धारा 167 के तहत किसी भी आरोपी को एक बार में 14 दिनों से अधिक जेल में नहीं रखा जा सकता है। इस अवधि के बाद उसको जज के सामने प्रस्‍तुत करना अनिवार्य होता है। उनके मुताबिक एनडीपीएस एक्‍ट के तहत छह माह के अंदर चार्जशीट फाइल करनी होती है। आदित्‍य के मुताबिक इस मामले में अभी जांच शुरुआती दौर में हैं ऐसे में कोर्ट से जमानत मिलना मुश्किल होता है। हाईप्रोफाइल मामलों में ये इसलिए भी मुश्किल होता है क्‍योंकि वहां पर सुबूतों से छेड़छाड़ की संभावना अधिक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी