न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंचतत्व में विलीन हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, अन्तिम दर्शनों को उमड़े हजारों

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजन पार्थिव देह लेकर हनुमानगढ़ के भादरा पहुंच गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 6:37:33

पंचतत्व में विलीन हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, अन्तिम दर्शनों को उमड़े हजारों

हनुमानगढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजन पार्थिव देह लेकर हनुमानगढ़ के भादरा पहुंच गए हैं। जब भादरा से काफिला गुजर रहा था तो लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गांव गोगामेड़ी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी।

गुरुवार को जयपुर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद गोगामेड़ी का पार्थिव देह परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार और समाज के लोग पार्थिव शरीर को राजपूत सभा भवन ले गए, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद यहां से श्रद्धांजलि मार्च निकला और जगह-जगह हजारों की संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा की। यात्रा भवानी निकेतन, चौमूं, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए उनके निवास स्थान गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) पहुंची। गोगामेड़ी गांव हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे के पास है।

परिवार और पुलिस के बीच ग्यारह मांगों पर सहमति बनी

इससे पूर्व परिवार और पुलिस के बीच ग्यारह मांगों पर सहमति बनी और उसके बाद सुखदेव सिंह की बॉडी को मैट्रो मास अस्पताल से एसएमएस अस्पताल लेकर आया गया। यहां पर रातों रात ही पुलिस ने विशेष अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया और आज सवेरे पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया।

अब समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर को जयपुर के राजमंदिर सिनेमा के नजदीक स्थित राजपूत सभा भवन में रखवाया है और वहीं पर बड़ी संख्या में समर्थक अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दोनों शूटर्स की पहचान कर ली गई है और दोनों की लोकेशन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार और समर्थकों की मांग है कि इस तरह का काम करने वाले दोनों शूटर्स का पुलिस एनकाउंटर करे ताकि समाज में अच्छा मैसेज जा सके।

पुलिस भी शायद यही तैयारी कर रही है। यही कारण है कि आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर करने वाली पूरी टीम को इस केस की जिम्मेदारी दे दी गई है।

मामले में 2 एफआईआर दर्ज

गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनी है। जांच एनआईए को सौंपने की सिफारिश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए। मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई है। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान था बंद

इससे पहले बुधवार को करणी सेना ने गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान बंद का आह्वान किया था, जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट