न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लीलण एक्सप्रेस से गायब हुआ थर्ड एसी कोच, 64 या​त्रियों को...; पढ़े पूरा मामला

सर्दियों में ट्रेनों का लेट होना या तकनीकी खराबी आम बात है, लेकिन गुरुवार को जयपुर से जैसलमेर जाने वाली लीलण एक्सप्रेस (12468) में एक अजीब मामला सामने आया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 9:12:23

लीलण एक्सप्रेस से गायब हुआ थर्ड एसी कोच, 64 या​त्रियों को...; पढ़े पूरा मामला

सर्दियों में ट्रेनों का लेट होना या तकनीकी खराबी आम बात है, लेकिन गुरुवार को जयपुर से जैसलमेर जाने वाली लीलण एक्सप्रेस (12468) में एक अजीब मामला सामने आया। रेलवे ने ट्रेन के BE-1 (थर्ड एसी) कोच को ही नहीं लगाया गया था, जिससे यात्रियों को नॉन एसी कोच में यात्रा करनी पड़ी।

गुरुवार शाम जब यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ट्रेन का BE-1 (थर्ड एसी) कोच गायब है। उनकी नजर एक नॉन एसी कोच पर पड़ी, जिस पर "BE-1/SL" लिखा था। यह देखकर यात्री भ्रमित हो गए। ट्रेन के यात्री शुभम गौड़ ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों को मैसेज करके सूचित किया कि उन्हें इसी नॉन एसी कोच में यात्रा करनी होगी।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने दिसंबर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लीलण एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया था। यह कोच केवल 1 जनवरी तक ही लगाना तय था। लेकिन इसे सिस्टम से नहीं हटाया गया, जिसके चलते 2 जनवरी के लिए भी 64 यात्रियों की बुकिंग हो गई। जब इस गलती का पता चला, तो दूसरा एसी कोच ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जयपुर में उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को मैसेज के जरिए स्थिति की जानकारी दी। यात्रियों को 10 घंटे तक सर्द रात में नॉन एसी कोच में सफर करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस असुविधा के लिए यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा। साथ ही, किराए के अंतर के लिए टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) के जरिए क्लेम का विकल्प दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल