न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई ऊँचाई पर खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में हलचल

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नई ऊंचाई पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 275.96 अंक की तेजी के साथ 79752.15 के लेवल खुला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 July 2024 1:11:23

नई ऊँचाई पर खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में हलचल

मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नई ऊंचाई पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 275.96 अंक की तेजी के साथ 79752.15 के लेवल खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91.2 अंक की उछाल के साथ 24,233.15 के लेवल पर खुला। निफ्टी बैंक भी 183.35 अंक की तेजी के साथ 52758.10 के लेवल पर खुला। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर आयशर मोटर्स, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख लाभ में दिखे, जबकि बजाज ऑटो, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और अडानी एंटरप्राइजेज नुकसान में रहे। हालांकि शेयर मार्केट की ओपनिंग के कुछ समय बाद ही मार्केट गोला लगा गया और लाल निशान में कारोबार करने लगा। शुरुआत बढ़त को बनाए नहीं रख सका।

शेयर मार्केट नया इतिहास रचने के बाद थोड़ा नीचे आया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 141 अंक ऊपर 79618 पर ट्रेड कर रहा है। हिंडनबर्ग को सेबी की नोटिस के बाद अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों तेजी है। अडानी एंटरप्राइजेज लाल है तो अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में करीब डेढ़ फीसद की तेजी है। अडानी विल्मर और एनडीटीवी भी बढ़त पर हैं। जबकि, एसीसी और अंबुजा सीमेंट में कमजोरी दिख रही है।

शेयर मार्केट आज भी इतिहास रच दिया है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पहली बार 79800 के पार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई 24200 के ऊपर मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 364 अंकों की उछाल के साथ 80000 से 160 अंक कम 79840 पर खुला। जबकि, निफ्टी 86 अंकों की बढ़त के साथ 24228 पर खुलने में कामयाब हुआ।

व्यापक सूचकांक में भी तेजी दिखी। एसएंडपी बीएसई मिडकैप 0.23% और एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप 0.51% चढ़ा। बीएसई पर 20 क्षेत्रीय सूचकांकों में से पांच गिरे और 15 चढ़े। बीएसई आईटी में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। बाजार का रुख खरीदारों के पक्ष में रहा। बीएसई पर करीब 2,148 शेयर चढ़े, 783 गिरे और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा।

एशियाई बाजार

रात भर अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त के बाद, मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में ज्यादातर बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.29% बढ़कर 39,747 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.78% गिरकर 2,782.50 पर था। एशिया डॉव 0.23% बढ़कर 3,595 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 17,719 पर स्थिर रहा। बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी 2,995 पर स्थिर रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 24,245 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 35 अंक ऊपर था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

यूएस शेयर मार्केट सोमवार को मेगाकैप ग्रोथ स्टॉक में बढ़त के कारण उच्च स्तर पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 50.66 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 39,169.52 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 14.61 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 5,475.09 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 146.70 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 17,879.30 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 426.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 28 जून, 2024 को 3,917.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें मंगलवार सुबह 0.09% बढ़कर 83.43 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.02% बढ़कर 86.67 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास