मेरठ : मंडप से गायब हो गया 20 लाख के जेवरात से भरा बैग, जैसे तैसे पूरी हुई शादी की रस्म

By: Ankur Mon, 21 June 2021 6:29:45

मेरठ : मंडप से गायब हो गया 20 लाख के जेवरात से भरा बैग, जैसे तैसे पूरी हुई शादी की रस्म

उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक विवाह मंडप में तब हडकंप मच गया जब 20 लाख के जेवरात से भरा बैग अचानक गायब हो गया।जैसे तैसे शादी की रस्म पूरी हुई। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें वहीं काम करने वाला युवक बैग ले जाते हुए नजर आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भगवतपुरा निवासी इंदरजीत की बेटी की बरात रविवार शाम दिल्ली से ब्रह्मपुरी स्थित मंडप में आई। बताया गया कि बरात ने मंडप में पहुंचते ही जेवरात से भरा बैग लड़की पक्ष को दे दिया। कुछ देर बाद अचानक बैग के चोरी होने का शोर मच गया। इस मामले में उस समय हंगामा हो गया, जब लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के पक्ष को शादी के लिए मनाया। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें एक युवक वह बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। लड़के वालों का कहना था कि बैग में करीब 20 लाख के जेवरात थे।

ये भी पढ़े :

# कोरोना के खिलाफ जंग में रंग लाई सरकारी पहल! बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड

# कोरोना को लेकर बीकानेर से आई अच्छी खबर, सुबह की रिपोर्ट में नहीं मिला कोई संक्रमित

# भरतपुर : 22 साल की लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, एक घंटे बाद मिली लाश

# Coronavirus Vaccination: भारत ने एक दिन में बनाया रिकॉर्ड, आज 69 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

# उदयपुर : 440 लीटर मिक्स पेट्रोलियम पदार्थ के साथ पुलिस के हथ्ते चढ़े दो युवक, साथियों की तलाश जारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com