Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीकों की कमी पर बोला स्वास्थ्य मंत्रालय, अभी भी राज्यों के पास है कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज

केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.6 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं और अगले तीन दिन में 2.67 लाख खुराक और मुहैया कराई जाएंगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 6:58:10

टीकों की कमी पर बोला स्वास्थ्य मंत्रालय, अभी भी राज्यों के पास है कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। एक तरफ राज्य सरकारें कह रहे है कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.6 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं और अगले तीन दिन में 2.67 लाख खुराक और मुहैया कराई जाएंगी। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा, '1.60 करोड़ से अधिक खुराकें (1,60,13,409) अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।'

बयान में कहा गया, '21 मई 2021 तक औसत के आधार पर की गई गणना के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक 19,73,61,311 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं।' दरअसल, वैक्सीन की कमी को लेकर कई राज्य केंद्र से अपील कर चुके हैं कि इसका प्रोडक्शन बढ़ाया जाए।

बयान में कहा गया कि 2,67,110 खुराकें आपूर्ति करने की प्रक्रिया में हैं और तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुहैया करा दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देश में 97,38,148 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 66,91,350 को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चे के 1,48,70,081 कर्मियों को पहली खुराक और 83,06,020 को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं 18-44 उम्र समूह में 92,97,532 लोगों को पहली खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि 45-60 उम्र समूह में 6,02,11,957 लोगों को पहली खुराक और 96,84,295 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वरिष्ठ नागरिकों में 5,63,83,760 को कोविड-19 रोधी टीके के पहली खुराक और 1,81,89,676 को दूसरी खुराक दी गई।
दिल्ली में 18+ का वैक्सीनेशन बंद

दिल्ली सरकार ने वैक्सीन की कमी के चलते रविवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद कर दिया है। शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए जो वैक्सीन भेजी थीं, वो खत्म हो गई हैं। इसलिए शनिवार को कुछ ही सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ये स्टॉक भी शाम तक खत्म हो जाएगा। कल से पूरे राज्य में युवाओं का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ेगा। केंद्र को लिखकर हमने और वैक्सीन मांगी हैं। जैसे ही मिलेंगी, हम वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका