Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : वायु सेना में कार्यरत सैनिक ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मां को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां वायु सेना में कार्यरत एक सैनिक ने अपने पिता के खिलाफ मां को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कराया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 5:05:39

जोधपुर : वायु सेना में कार्यरत सैनिक ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मां को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां वायु सेना में कार्यरत एक सैनिक ने अपने पिता के खिलाफ मां को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कराया हैं। पुत्र महिपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसका पिता आदतन गुस्सैल प्रवृति का है। लंबे समय से उसकी मां और बहनों के साथ मारपीट करता रहा है। घटना के पूरे दिन मां को प्रताड़ित किया था। पिता ने जबरदस्ती मां का गला पकड़ उन्हें जहर पिला दिया। ऊपर से पानी पिला दिया इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद सैनिक बेटे ने पिता के खिलाफ बनाड़ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके पुत्र को सौंप दिया है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, जाजीवाल खींचियान वर्तमान में सारण नगर हनुमान कॉलोनी निवासी वायु सेना में कार्यरत महिपाल सिंह जाट ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 20 फरवरी की रात उसके पिता लिखमाराम जाट ने मां सीता देवी का गला पकड़ जहर पिला दिया। ऊपर से पानी भी पिलाया। इससे मां की तबीयत बिगड़ गई। मां को बनाड़ रोड स्थित श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुत्र महिपाल ने बताया, मेरी पत्नी संतोष ने मेरे पिता यानी अपने ससुर का विरोध किया तो उसे भी धमकी दी कि वह पोते को मार देंगे। जहर से सास सीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने पति महिपाल को सूचित किया। बेटे का कहना है कि पिता का विरोध किया तो उन्होंने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी। अभी तक घर के सभी लोग सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते चुप थे, लेकिन अब सब्र जवाब दे चुका है। बता दें कि सैनिक के पिता परिवहन विभाग में निरीक्षक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका