न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : रीट की परीक्षा देने सीकर जा रही थी अभ्यर्थियों से भरी वैन, ट्रक से भिडंत में गई 6 की जान

निमोडिया मोड़ पर रीट की परीक्षा देने सीकर जा रही अभ्यर्थियों से भरी वैन की भिडंत ट्रक से हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 12:31:34

जयपुर : रीट की परीक्षा देने सीकर जा रही थी अभ्यर्थियों से भरी वैन, ट्रक से भिडंत में गई 6 की जान

जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह NH-12 पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां निमोडिया मोड़ पर रीट की परीक्षा देने सीकर जा रही अभ्यर्थियों से भरी वैन की भिडंत ट्रक से हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। वैन में करीब 11 लोग सवार थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे। इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे।

इन 6 लोगों की हुई मौत

- विष्णु नागर, निवासी बड़ोद बारां
- तेजराज उर्फ राजेंद्र मेघवाल, निवासी कसमपुरा अटरू बारां
- सत्यनारायण, निवासी गोवर्धनपुर सालपुरा बारां
- वेद प्रकाश, निवासी हनुमंत खेरी गुजरान
- सुरेश, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा
- दिलीप मेहता, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा

ये हुए जख्मी

- नरेंद्र, निवासी छबड़ा बारां
- अनिल, निवासी गोरधनपुरा कवाई सालपुरा बारां
- भगवान नगर, निवासी बारां
- हेमराज बैरवा, निवासी हनुमंत खेर मुसी गुजरान बारां
- जोरावर सिंह पुत्र राम प्रताप, निवासी बारां

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट