न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा : बारिश के कारण खराब हो सकती है स्थिति, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

गोवा के सतारी और बिचोलिम तहसील तथा दक्षिण में धारबंदोरा समेत कई हिस्सों में बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई हैं और बाढ़ का पानी घरों में घुस गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 July 2021 8:08:23

गोवा : बारिश के कारण खराब हो सकती है स्थिति, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

गोवा के सतारी और बिचोलिम तहसील तथा दक्षिण में धारबंदोरा समेत कई हिस्सों में बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई हैं और बाढ़ का पानी घरों में घुस गया हैं। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई घर डूब गए हैं। बिचोलिम में हरवलम में और उसके आस-पास रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। इसी तरह की स्थिति दक्षिण गोवा के धारबंदोरा तहसील में मोल्लेम गांव के आस-पास भी दिख रही है। राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के चलते कोई हताहत नहीं हुआ है। जिन लोगों के घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं, वे खुद सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सतारी में वालपोई कस्बे के पास स्थित वेलस गांव लगभग आधा पानी में डूबा हुआ है जबकि कई अन्य गांवों तक संपर्क टूट गया है क्योंकि सड़कें एवं पुलिया पानी में डूबी हुई हैं। वालपोई के विधायक एवं राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्विटर पर कहा, "निरंतर एवं भारी बारिश के चलते, महादयी नदी में प्रवाह तेज हो गया है। पानी वालपोई के विभिन्न हिस्सों में घुस गया है। जिलाधिकारियों को सतारी एवं उसगाव में आपदा प्रबंधन दल को तैयार रखने के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे बहुत नुकसान हो रहा है। हमारे लिए अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। आपदा प्रबंधन टीम की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।" अधिकारियों ने बताया कि बिचोलिम तहसील में संखालिम कस्बे के पास, वलवंती और सखाली नदियों में भी पानी बढ़ गया है और वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Realme का दमदार 5G फोन: 7000mAh टाइटन बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च को तैयार

IDFC First Bank फ्रॉड केस: हरियाणा विजिलेंस की सख्त कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत चार गिरफ्तार

ओडिशा विजिलेंस की ऐतिहासिक कार्रवाई, घूसखोर खनन उपनिदेशक गिरफ्तार, घर से करोड़ों का कैश बरामद

ट्रंप का बड़ा ऐलान: टैरिफ की जगह अब नया 'बम', खुलकर बताई अपनी रणनीति

रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से आपके शरीर और सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानें कितनी कैलोरी होती है बर्न?

गोवा में छात्रों को अरविंद केजरीवाल की सौगात, 10,000 से ज्यादा किताबों वाली ई-डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, 5 दिन में 6 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई

Xiaomi का धांसू फ्लैगशिप 5G फोन, 8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस

दिल्ली में दहला देने वाला कांड, पत्नी और तीन नन्हीं बेटियों की गला रेतकर हत्या, पति पटना का रहने वाला; फरार

चंडीगढ़ शाखा में कथित गड़बड़ी पर IDFC FIRST Bank का बयान, जानें क्या दिया गया स्पष्टीकरण

5200mAh बैटरी और 8MP कैमरे के साथ Infinix का नया फोन आया सामने, जानिए इसकी पूरी डिटेल्स

बॉडी शेमिंग से टूट जाती थीं मृणाल ठाकुर, रोते-रोते सूज जाती थीं आंखें, फिर इस सुपरस्टार की सलाह ने बदली सोच

मार्च से बढ़ सकती है OnePlus 15R की कीमत, iQOO 15R को मिल सकता है फायदा

Bhoot Bangla: अक्षय-प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ, ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर देखते ही झूम उठे फैंस