न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर फंसा पटवारी! ACB ने 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा, 10 साल पहले भी जा चुका है जेल

धौलपुर में एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी 10 साल पहले भी ट्रैप हो चुका है और जेल जा चुका है। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 25 Feb 2026 4:28:43

फिर फंसा पटवारी! ACB ने 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा, 10 साल पहले भी जा चुका है जेल

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) एक के बाद एक घूसखोर अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में धौलपुर जिले में एक पटवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि यह वही पटवारी है जो करीब दस वर्ष पहले भी एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा जा चुका है और जेल जा चुका है।

पिछले कुछ दिनों में एसीबी की कार्रवाई लगातार सुर्खियों में रही है। एक दिन पहले कोटपूतली-बहरोड़ जिले में साढ़े पांच बीघा जमीन के मामले में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले एक पटवारी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 24 फरवरी को सवाई माधोपुर में एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) जगदीश प्रसाद मीणा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। इन कार्रवाइयों के तुरंत बाद 25 फरवरी को धौलपुर में यह बड़ी ट्रैप कार्रवाई सामने आई।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय को एक परिवादी ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बसई सामंता ग्राम पंचायत में पदस्थापित पटवारी वीरेंद्र शर्मा जमीन का दाखिला खोलने के बदले 50 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया ताकि आरोपी को भनक न लगे।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

पूर्व निर्धारित योजना के तहत परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के घर, धौलपुर स्थित कायस्थ पाड़ा, भेजा गया। एसीबी की टीम पहले से ही आसपास तैनात थी और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी।

जैसे ही पटवारी ने परिवादी से 50 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम उसके कब्जे से बरामद कर ली गई। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पहले भी हो चुका है ट्रैप

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि आरोपी पटवारी वीरेंद्र शर्मा पहले भी एसीबी की गिरफ्त में आ चुका है। वर्ष 2016 में सैपऊ तहसील में जमीन का म्यूटेशन खोलने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में उसे ट्रैप किया गया था। उस समय भी एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके, आरोपी पर दोबारा रिश्वत मांगने और लेने का आरोप साबित होना सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

लगातार सख्ती का संदेश

एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी। लगातार हो रही ट्रैप कार्रवाइयों से सरकारी कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?