न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : रक्षाबंधन पर दिखी मन को झकझोर देने वाली मार्मिक तस्वीर, बहन ने BSF जवान की चिता पर राखी बांध निभाया वादा

एक मार्मिक नजारा देखने को मिला नागौर में जहां एक बहन ने BSF जवान की चिता पर राखी बांध अपना वादा निभाया। यह तस्वीर है हरसौर गांव की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 11:50:16

नागौर : रक्षाबंधन पर दिखी मन को झकझोर देने वाली मार्मिक तस्वीर, बहन ने BSF जवान की चिता पर राखी बांध निभाया वादा

कल रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देशभर में मनाया गया। लेकिन इसका एक मार्मिक नजारा देखने को मिला नागौर में जहां एक बहन ने BSF जवान की चिता पर राखी बांध अपना वादा निभाया। यह तस्वीर है हरसौर गांव की। बीएसएफ में हेड कांस्टेबल चिरंजीलाल स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में परेड में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 17 अगस्त को उनकी अंत्येष्टि की गई थी। चिरंजी ने अपनी बहन लक्ष्मी से कहा था कि इस बार घर पर आकर राखी बांधना, क्योंकि पिछले 4 साल से बहन राखी नहीं बांध पाई थी। आखिरकार लक्ष्मी चिरंजीलाल की चिता पर राखी बांध कर आईं।

परंपरा के मुताबिक, अंतिम संस्कार के बाद फूल चुनने के बाद चिता पर तीसरे दिन लकड़ी की टिमची पर पानी से भरी एक मटकी रखी जाती है। ये 12 दिन तक रखी रहती है। लक्ष्मी रक्षाबंधन के दिन सुबह अपनी भतीजी यानी चिरंजीलाल की बेटी सांची को साथ लेकर श्मशान पहुंची और वहां टिमची को राखी बांधी। बहन लक्ष्मी का मन अभी भी नहीं मान रहा कि उसका भाई चिरंजी अब इस दुनिया में नहीं है। बहन के चेहरे पर दर्द व बेबसी दिख रही थी। बहन ने कहा, 'भाई देश के लिए शहीद हो चुके लेकिन गर्व है कि आज वह शहीद की बहन कहलाती हैं।'

लक्ष्मी ने बताया कि चिरंजीलाल 6 साल बड़े थे। अंतिम बार भाई चिरंजी की कलाई पर राखी 2017 में बांधी थी। पिछले साल तो राखी भेज भी नहीं पाई, जिसकी उलाहना भाई ने कई बार दी थी। इसी 13 अगस्त को तो वह जयपुर मुझसे मिलने आए थे। तब कहा था, पिछली बार तो राखी भेजी भी नहीं थी, इस बार राखी पर मैं हरसौर आऊंगा, आप भी आना और राखी जरूर बांधना। साथ ही कहा, तुम्हारी बनाई भिंडी की सब्जी भी खाऊंगा। तब वह मुझे बातों ही बातों में कह गए, दोनों बेटियों का रिश्ता करना है, यह काम आपके जिम्मे है। कोई अच्छा घर-बार देखना। मुझे क्या पता था कि भाई ऐसा क्यों कह रहे हैं? मुझे याद है, 1997 में मेरी शादी में कन्यादान भी चिरंजी ने ही किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल