न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं गनमैन लेकर बेटे के पीछे भागा, करीब पहुंचा तो हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे..., पिता ने बताई कत्ल की पूरी कहानी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मामले में पुलिस ने हत्या समेत संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पूरे हालात बयान किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह गनमैन लेकर बेटे के पीछे भागे तो तब तक हमलावर बेटे को घेर चुके थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 6:52:31

मैं गनमैन लेकर बेटे के पीछे भागा, करीब पहुंचा तो हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे..., पिता ने बताई कत्ल की पूरी कहानी

रविवार को पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ भी की है और उसके बैरक की तलाशी भी ली। हालांकि तलाशी के दौरान लॉरेंस के बैरक से पुलिस को कुछ नहीं मिला। उधर, सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मामले में पुलिस ने हत्या समेत संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पूरे हालात बयान किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह गनमैन लेकर बेटे के पीछे भागे तो तब तक हमलावर बेटे को घेर चुके थे। उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। फिलहाल केस में किसी का नाम नहीं है। पुलिस ने अज्ञात कातिलों पर ही यह केस दर्ज किया है।

मिल रही थी धमकी

बलकौर सिंह ने कहा 27 साल के बेटे मूसेवाला को गैंगस्टर लगातार धमकी दे रहे थे। उससे फिरौती मांगी जा रही थी। लॉरेंस समेत अन्य गैंगस्टर्स ग्रुप उसे धमका रहे थे। यह देख उसने अपनी निजी फॉर्च्यूनर बुलेट प्रूफ गाड़ी रखी हुई थी। हमारे पास एक थार जीप (PB 65 AN 9713) भी है। पिता बलकौर सिंह ने बताया कि रविवार को गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह घर आए। वह मूसेवाला के साथ बात करते रहे। बात करते-करते ही वो लोग थार जीप लेकर चले गए। बेटा गनमैन साथ लेकर नहीं गया था।

बलकौर सिंह ने कहा कि जब मुझे पता चला तो मैंने तुरंत गनमैन बुलाए। उन्हें साथ में बिठाकर मूसेवाला के पीछे ही गाड़ी लगा ली। जवाहरके गांव पहुंचे तो देखा कि DL 4 CA 3414 नंबर की कोरोला कार मूसेवाला की थार के पीछे जा रही थी, जिसमें चार युवक बैठे हुए थे। हमारी गाड़ी काफी पीछे रह गई थी। जब मूसेवाला की गाड़ी बरनाला की तरफ मुड़ी तो आगे पहले से ही बोलेरो (PB 5 AP 6114) खड़ी थी। उसमें भी 4 युवक सवार थे।

उसके ड्राइवर ने मूसेवाला की थार के आगे अपनी बोलेरो लगा दी। पीछे से कोरोला गाड़ी ने थार को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फिर वे बरनाला की तरफ भाग निकले। जब वह करीब गए तो मूसेवाला और बाकी दोनों गंभीर हालात में थे। उन्हें गोलियां लगी थीं। अस्पताल पहुंचने पर सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप