Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगे बाजार और मॉल, 50% क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो : CM केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:55:59

 
दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगे बाजार और मॉल, 50% क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो : CM केजरीवाल

दिल्ली में 7 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन रियायतें बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे। इनका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा। बता दे, दिल्ली में लॉकडाउन 19 अप्रैल को लगाया गया था। इसके बाद इसे 5 बार बढ़ाया गया और फिलहाल यह 7 जून की सुबह 5 बजे तक के लिए लागू है। हालांकि, अनलॉक के पहले चरण में दो मामलों में 31 मई से छूट दी गई थी। इसमें निर्माण गतिविधियां और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने की इजाजत शामिल है।
केजरीवाल ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100% और बाकी 50% कैपेसिटी के साथ काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% स्टाफ के साथ काम हो सकता है। वहीं दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी। कोशिश होगी ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम करें। जरूरी सेवाओं पर ऑड-ईवन लागू नहीं होगा।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केजरीवाल ने कहा, 'एक्सपर्ट्स और हेल्थ स्पेशलिस्ट के साथ चर्चा करने के बाद हमने अंदाजा लगाया कि अगले पीक में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 37 हजार तक पहुंच सकती है। हम इसी आधार पर तीसरी लहर की तैयारी कर रहे हैं। इससे ज्यादा मामले आने पर भी हम तैयार रहेंगे। इसी आधार पर दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर्स और हॉस्पिटल का इंतजाम किया जाएगा। इनमें बच्चों के लिए सारे इंतजाम अलग से किए जाएंगे। तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा होने की आशंका के बाद यह फैसला किया है।'

सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार 24 घंटे लोगों की सेवा में लगी हुई है। उम्मीद करता हूं कि तीसरी लहर नहीं आनी चाहिए, अगर आती है तो लोगों को तकलीफ नहीं हो, सरकार इसकी पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिए 420 टन ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी तैयार की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए इन्द्रप्रस्थ ऑक्सीजन से बात की गई है। 25 ऑक्सीजन टैंक खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। बीते दिन दिल्ली में 523 केस

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 523 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,161 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 14.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,497 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,060 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका