न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, पोते ने दादा-दादी और बड़े दादा को फावड़े से काटा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पोते ने मामूली विवाद के बाद अपने दादा, बड़े दादा और दादी को बेरहमी से फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 12:29:36

गोरखपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, पोते ने दादा-दादी और बड़े दादा को फावड़े से काटा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पोते ने मामूली विवाद के बाद अपने दादा, बड़े दादा और दादी को बेरहमी से फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, आरोपी ने एक पशु पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्याकांड से मचा हड़कंप

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के कुराईन टोला गांव में यह दिल दहला देने वाली वारदात घटी। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले एक भैंस पर फावड़े से हमला किया, जिसे देखकर उसके दादा ने इसका विरोध किया। इस पर गुस्साए पोते ने दादा पर ही फावड़े से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब बड़े दादा और दादी बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

हत्या के बाद शवों के पास बैठा रहा आरोपी

हमले से बचने के लिए जब बुजुर्ग खेत की ओर भागे, तो सनकी पोते ने उन्हें दौड़ाकर मार डाला। इतना ही नहीं, वह तीनों शवों को इकट्ठा कर उनके पास बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया।

इस ट्रिपल मर्डर ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। हत्या से पहले आरोपी पोते ने एक पशु पर भी फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कई अहम सबूत जुटाए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दादा, बड़े दादा और दादी की हत्या कर दी है। साथ ही उसने एक पशु पर भी वार कर उसे घायल कर दिया।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल