न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवराज सिंह चौहान के बेटे का बयान हुआ वायरल, पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का सीहोर के एक कार्यक्रम में दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 4:53:45

शिवराज सिंह चौहान के बेटे का बयान हुआ वायरल, पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का सीहोर के एक कार्यक्रम में दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें कार्तिकेय अपने पिता का गुणगान करते सुने जा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 'पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक है'। कार्तिकेय सिंह ने शुक्रवार को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरुंडा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था।

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो अलग-अलग पार्टियों के नेता शेयर कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। वहीं, भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्तिकेय के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब है कि दिल्ली डरी हुई है और पार्टी के अंदर असंतोष है।

कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बुधनी की जनता ने अद्भुत संदेश देने का काम किया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। मैं आपमें, मुझमें और केंद्रीय मंत्री शिवराज जी में कोई फर्क नहीं देखता हूं। हम सब अनेक जिस्म और एक जान हैं। मैं अभी दिल्ली में रहकर लौटा हूं। पहले भी, हमारे नेता (चौहान) मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रिय थे। लेकिन, अब मुख्यमंत्री नहीं रहे तो और लोकप्रिय हो गए हैं। इतनी प्रचंड जीत के बाद गए हैं तो पूरी दिल्ली भी नतमस्तक है। पूरी दिल्ली आज उनको पहचानती है, सम्मान करती है'।

कार्तिकेय ने कहा, 'दिल्ली ही नहीं, देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बड़े नेताओं की गिनती की जाती है तो उनमें हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान की गिनती होती है। 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं। कहा गया कि सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया'। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कार्तिकेय सिंह ने चुनाव में अपने पिता का समर्थन करने वाले बुधनी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला होती है...लेकिन मैं कहूंगा कि एक नेता की सफलता के पीछे एक महिला के साथ-साथ उसके क्षेत्र के लोग भी होते हैं'।

कार्तिकेय सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है! क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है। डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का! डर बड़े नेताओं की बगावत का! डर गठबंधन के प्रबंधन का! डर समर्थन की सरकार के गिरने का! डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का! टीम बीजेपी यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है! लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है!'

विदिशा लोकसभा सीट 8.20 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतने के बाद, शिवराज सिंह चौहान को मोदी 3.0 कैबिनेट में कृषि मंत्री बनाया गया है। विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। संभावना है कि बुधनी के लिए उपचुनाव जल्द ही घोषित किया जाएगा और कार्तिकेय सिंह, शिवराज सिंह चौहान के बेटे होने के नाते, उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लिए स्वाभाविक पसंद माने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?