न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकारों से बोले शिवराज सिंह चौहान, और मित्रों अब विदा. . . क्या यह उनके संन्यास का संकेत है

शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही एक बड़ा बयान दे दिया, जिससे उनके संन्यास की अटकलें भी लगाई जाने लगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 3:18:33

पत्रकारों से बोले शिवराज सिंह चौहान, और मित्रों अब विदा. . . क्या यह उनके संन्यास का संकेत है

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ले ली है। इसके साथ ही प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई। शिवराज सिंह चौहान आज सुबह पौधारोपण करने एक पार्क में पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में पत्रकार भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।

और मित्रों अब विदा- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही एक बड़ा बयान दे दिया, जिससे उनके संन्यास की अटकलें भी लगाई जाने लगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मोहन यादव को शुभकामनाएं। आज प्रधानमंत्री मोदी पधारे हैं, उनका स्वागत है। गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा का स्वागत है। और मित्रों अब विदा, जस की तस रख दीनी चदरिया।”

शिवराज सिंह चौहान करीब 18 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मोहन यादव के सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि क्या आप दिल्ली जाएंगे?

दिल्ली जाकर कुछ मांगने के बजाय मरना पसंद करूंगा

इसके जवाब में उन्होंने कहा था, “मैं बड़ी विनम्रता से एक बात कहना चाहता हूं कि मैं दिल्ली जाकर कुछ मांगने के बजाय मरना पसंद करूंगा। वह मेरा काम नहीं है। मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।” हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने बाद में यह भी कहा कि वह पार्टी के हर फैसले का पालन करेंगे और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसको निभाएंगे।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का धन्यवाद भी किया और कहा कि आज जब मैं सीएम पद छोड़ रहा हूं तब मेरे मन में संतोष और आनंद का भाव है, क्योंकि राज्य में भाजपा को बड़ा बहुमत मिला है। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की बड़ी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को दिया था। उन्होंने विशेष रूप से लाडली बहना योजना का भी जिक्र किया और कहा की जीत में इसका भी योगदान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?