न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS CRE परीक्षा में राजस्थान की बेटी शर्मिला चौधरी बनी ऑल इंडिया टॉपर, कैबिनेट मंत्री ने सराहा

राजस्थान की बेटी शर्मिला चौधरी ने AIIMS CRE 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप (AIR-1) किया। उनकी इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई नेताओं ने बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 11:28:37

AIIMS CRE परीक्षा में राजस्थान की बेटी शर्मिला चौधरी बनी ऑल इंडिया टॉपर, कैबिनेट मंत्री ने सराहा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE 2024) का परिणाम 21 मार्च को घोषित किया गया, जिसमें राजस्थान की बेटी शर्मिला चौधरी ने पूरे देश में पहला स्थान (AIR-1) हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि की सराहना राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने भी की।

'परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण'

भाजपा मंत्री जोगाराम पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "लूणी विधानसभा के केरू गांव स्थित शिव सारणों की ढाणी की निवासी शर्मिला चौधरी ने अपनी अद्भुत मेधा और कठिन परिश्रम से AIIMS CRE 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता पाने की प्रेरणा भी देती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शर्मिला को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!"

नेवी के रिटायर्ड अफसर हैं पिता, परिवार का नाम किया रोशन

शर्मिला चौधरी के पिता, दुर्गाराम सारण, भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। AIIMS CRE 2024 परीक्षा का आयोजन 26 से 28 फरवरी के बीच हुआ था, जिसमें शर्मिला ने 400 में से 270 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा अच्छे से देने के बाद उन्हें उच्च रैंक की उम्मीद थी, लेकिन पूरे देश में टॉप रैंक हासिल करना उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी