न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर साझा की आतंकी संगठन ISIS के झंडे वाली तस्वीरें, लिखा - भारत बनेगा इस्लामिक राष्ट्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के एक युवक ने सोशल मीडिया पर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने, गजवा-ए-हिंद और ISIS के समर्थन में पोस्ट की तस्वीरें; BJP विधायक की शिकायत पर पुलिस ने की गिरफ्तारी और शुरू की जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 10:55:05

सोशल मीडिया पर साझा की आतंकी संगठन ISIS के झंडे वाली तस्वीरें, लिखा - भारत बनेगा इस्लामिक राष्ट्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य, साहस और रणनीतिक पराक्रम की सराहना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने देशवासियों को हैरान कर दिया। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री साझा की, जिसे देखकर लोग आक्रोशित हो उठे।

रांची निवासी फरहान मलिक नामक युवक ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और पोस्ट साझा कीं, जो सीधे-सीधे भारत की संप्रभुता, सेना की गरिमा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाते हैं। फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'गजवा-ए-हिंद' का नारा देते हुए भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात लिखी और आतंकी संगठन ISIS के झंडे वाली तस्वीरें भी साझा कीं। इतना ही नहीं, उसने तालिबान और अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की विचारधारा का समर्थन करते हुए पोस्ट की, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।

BJP विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग

यह मामला जब वायरल हुआ, तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर रांची पुलिस और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा, "रांची निवासी फरहान मलिक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें न केवल भड़काऊ हैं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता पर सीधा हमला है। इस प्रकार की सोच और मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद रांची पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी फरहान मलिक को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और जांच एजेंसियां अब फरहान से उसकी विचारधारा और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही हैं।

नफरत भरी विचारधारा को उजागर करता है यह मामला

यह मामला केवल एक युवक की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस जहरीली सोच को उजागर करता है जो कुछ कट्टरपंथी समूहों और संस्थाओं के जरिए युवाओं के मन में घोली जा रही है। ISIS और अन्य आतंकी संगठनों के प्रति सहानुभूति दिखाना, सेना का अपमान करना और देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की खुली बात करना न केवल राष्ट्रद्रोह है, बल्कि यह आतंकी मानसिकता का संकेत भी है।

रांची पुलिस अब इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है कि क्या फरहान किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा था या उसके पीछे कोई और साजिश काम कर रही थी। इस बीच, प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी और कड़ी कर दी है, ताकि इस प्रकार की भड़काऊ और देशविरोधी गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप