न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK करेगी अकेले चुनावी मुकाबला। इफ्तार पार्टी में विजय ने साफ किया कि ना NDA में शामिल होंगे, ना किसी अन्य गठबंधन में; जनता के पक्ष में ही रहेगा नेतृत्व।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 18 Mar 2026 10:14:06

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहे कयासों और अटकलों का आज विजय ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और सुपरस्टार विजय ने इफ्तार पार्टी के मौके पर साफ कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। यानी TVK अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय गठबंधन में शामिल नहीं होगी। इस बयान के साथ ही पिछले दिनों मीडिया और सियासी गलियारों में चल रही अफवाहों पर विराम लग गया।

“हम सिर्फ जनता के पक्ष में हैं”

विजय ने अपने खास अंदाज में विरोधी दलों और अफवाह फैलाने वालों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "कई लोग कह रहे थे कि हमारी पार्टी इस गठबंधन में जाएगी या उस गठबंधन में जाएगी। अब जनता समझ चुकी है कि हम सिर्फ जनता की टीम के लिए हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने झूठी अफवाहें फैलाई, लेकिन कुछ भी सच्चाई में नहीं बदला। इस झूठे प्रचार से भ्रम फैलाने की कोशिश की गई।"

धर्म निरपेक्षता और सामाजिक न्याय से कोई समझौता नहीं

मंच से विजय ने जोर देकर कहा, "मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी पार्टी धर्म निरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं करेगी। हमारा नेतृत्व ही शासन में होगा और हम इस बात पर अडिग हैं।" यह बयान इस बात का संकेत है कि TVK अपने चुनावी एजेंडे और नीतियों में पूरी तरह स्वतंत्र रहेगी।

एनडीए में शामिल होने की अटकलें खत्म

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि TVK एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। लेकिन विजय ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और उसकी विचारधारा तथा नेतृत्व स्वतंत्र रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारे नेतृत्व में ही शासन होगा और हम इसी बात पर अडिग हैं।"

इस फैसले के साथ TVK तमिलनाडु में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। यह कदम डीएमके और एआईएडीएमके जैसे क्षेत्रीय दलों के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है, साथ ही राष्ट्रीय दलों के लिए भी यह नई राजनीतिक समीकरण की शुरुआत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत