न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता-पिता के लिए बड़ी चेतावनी! जेली खाने से डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम की जेली खाने से दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना सभी माता-पिता के लिए एक अहम चेतावनी है कि प्यार में की गई लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 3:57:04

माता-पिता के लिए बड़ी चेतावनी! जेली खाने से डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर माता-पिता को भीतर तक झकझोर दिया है। जहांगीरपुर गांव में डेढ़ साल के एक मासूम को लाड़-प्यार में परिजनों ने जेली खिला दी, लेकिन यही जेली उसकी जिंदगी की आखिरी मिठास बन गई।

मासूम आयुष लोधी के गले में जेली फंस गई, जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सीहोर के जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। यह कोई आम घटना नहीं, बल्कि हर माता-पिता के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि लाड़ में की गई एक छोटी-सी गलती भी आपके जीवन की सबसे कीमती चीज छीन सकती है।

जेली खाते ही सांस लेने में होने लगी तकलीफ

करण सिंह लोधी और उनका परिवार अपने डेढ़ साल के बेटे आयुष से बेहद प्यार करते थे। वह पूरे घर का चहेता था। उसे खुश करने के लिए परिजनों ने जेली खाने को दी। लेकिन जैसे ही उसने जेली खाई, वह अचानक रोने लगा और जोर-जोर से सांस लेने की कोशिश करने लगा। परिजन पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब उसकी हालत तेज़ी से बिगड़ने लगी, तो वे उसे लेकर भागते हुए जिला अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जेली उसके गले में फंस गई थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को न दें ये चीजें

सिविल सर्जन प्रवीर गुप्ता का कहना है कि छोटे बच्चों की निगलने की क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती है। ऐसे में 3 साल से कम उम्र के बच्चों को गोल, चिपचिपी, सख्त या फिसलन भरी चीजें देना खतरनाक हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ गले में फंसकर दम घुटने का कारण बन सकते हैं। यह घटना सभी माता-पिता के लिए एक बेहद जरूरी सबक है — बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी