न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : जांच टीम के आते ही दुकानदार ने ग्राहक को अंदर खींच किया शटर डाउन, दुकान की सील

दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी और जैसे ही नगर परिषद की जांच टीम आई तो दुकानदार ने कारवाई से बचने के लिए ग्राहक को अंदर खींच शटर डाउन कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 4:29:07

अलवर : जांच टीम के आते ही दुकानदार ने ग्राहक को अंदर खींच किया शटर डाउन, दुकान की सील

कोरोना के इस दौर में प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं लेकिन कई बेपरवाह लोग अपने फायदे के लिए संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका एक मामला सामने आया अलवर शहर में जहां रामानंद मार्केट के पास लोहियापाड़ी में एक कॉम्पलेक्स में कॉस्मेटिक के होलसेल दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी और जैसे ही नगर परिषद की जांच टीम आई तो दुकानदार ने कारवाई से बचने के लिए ग्राहक को अंदर खींच शटर डाउन कर लिया। लेकिन घटनाक्रम टीम के कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद परिषद के कर्मचारियों ने दुकान को 3 जून तक सील करने की चेतावनी दी तो दोनों बाहर निकल कर आए। परिषद के कर्मचारी बताया कि लॉकडाउन की पालना करना जरूरी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम सबके साझा प्रयास होंगे तभी हम इसे मात दे सकेंगे।

दरअसल, मंगलवार सुबह परिषद की टीम को सूचना मिली थी कि लोहिया पाड़ी में एक होलसेलर की दुकान खुली है। परिषद कर्मचारी ने पहुंचते ही कैमरा ऑन कर लिया। जिससे दुकानदार यह नहीं कह सकें कि उनकी दुकान तो बंद थी। दुकानदार को परिषद की टीम के कर्मचारी नजर आते ही दुकान के अंदर घुस गया। खुद के साथ ग्राहक को भी अंदर कर लिया। तुरंत जूते-चप्पल भी अंदर ले लिए। यह सब कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दुकान के मालिक को बुलाना पड़ा। इसके बाद दोनों दुकान से बाहर आए। इसके बाद दुकान को 3 जून तक सील कर दिया। उनकी बगल की दुकान को भी सील किया गया है।

अलवर शहर में कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार को बाजार बंद रखने के आदेश हैं। सरकार ने शनिवार व रविवार के अलावा सोमवार को भी बंद के निर्देश दिए हुए हैं। इस तरह मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी बाजार बंद रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर चोरी छुपे दुकान खोलने पर सील की कार्रवाई की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए