न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यवतमाल में संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, PM मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी

'सामना' में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख के लिए अपने खिलाफ दर्ज मामले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, हम पीएम नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं... अमित शाह ने कुछ दिन पहले पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी की थी, क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा? हमारे देश में लोकतंत्र है और कई नेता बयान देते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 3:39:00

यवतमाल में संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, PM मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी

नागपुर। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। राज्यसभा सांसद राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के यवतमाल में देशद्रोह और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। संजय राउत पर शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक आर्टिकल लिखने का आरोप है।

क्या अमित शाह पर भी होगा केस- संजय राउत

'सामना' में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख के लिए अपने खिलाफ दर्ज मामले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, हम पीएम नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं... अमित शाह ने कुछ दिन पहले पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी की थी, क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा? हमारे देश में लोकतंत्र है और कई नेता बयान देते हैं।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, “अगर लोग ऐसे ही केस दर्ज करवाएंगे तो फिर उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है कि उन्होंने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।'' राउत ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक हैं।

मालूम हो कि के भाजपा के यवतमाल जिला समन्वयक नितिन भुटाडा ने राउत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर यवतमाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को 'सामना' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक आर्टिकल लिखा था। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

क्या है आरोप?

पुलिस ने बताया कि सोमवार को यवतमाल के उमरखेड़ थाने में संजय राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थल, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

‘हम डरेंगे नहीं’

संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज करने पर शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "सरकार इतनी तानाशाही हो गई है कि कोई भी इनके खिलाफ बोले तो उन पर केस दर्ज़ कर दिया जाता है। कोई भी इनके खिलाफ मुद्दे उठाए तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। ईडी, सीबीआई, आईटी को हथियार बनाया जा रहा है। विपक्ष को चुप कराने का काम किया जा रहा है। 'सामना' हमेशा से प्रखरता से बोलता आया है। 'सामना' का संपादकीय जनता को आईना दिखाने वाला है। सरकारों को आईना दिखाने वाला है, वे काम हम करते आए हैं और करते रहेंगे। ऐसी शिकायतों से हम डरने वाले नहीं हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज