न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 1:47:50

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का अभियान 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी है। इससे पहले सोमवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें महिला नक्सलियों की मौत हुई थी। वहीं, सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। इसके बाद सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

गरियाबंद मुठभेड़ के बाद अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ वाले स्थल से एके 47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किये गये हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है।

सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में नक्सलियों या माओवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। ये इलाका ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बॉर्डर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद 19 जनवरी को रात में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान में छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG), सीआरपीएफ और ओडिशा से SOG की संयुक्त टीम शामिल है।

सोमवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली थी और बारूदी सुरंग का पता चला था। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है। रायपुर क्षेत्र के पुलिल IG अमरेश मिश्रा ने बताया है कि इस मुठभेड़ में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत