न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter : Elon Musk का नया ऐलान - नेताओं और हस्तियों की प्रोफाइल पर होगा अब खास सेकेंडरी टैग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के नए बॉस बनने के बाद से एलन मस्क कई बड़े फैसले ले रहे हैं। अब एलन मस्क ने ट्विटर पर नेताओं और हस्तियों की प्रोफाइल पर सेकेंडरी टैग लाने की बात कही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 9:49:16

Twitter :  Elon Musk का नया ऐलान - नेताओं और हस्तियों की प्रोफाइल पर होगा अब खास सेकेंडरी टैग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के नए बॉस बनने के बाद से एलन मस्क कई बड़े फैसले ले रहे हैं। अब एलन मस्क ने ट्विटर पर नेताओं और हस्तियों की प्रोफाइल पर सेकेंडरी टैग लाने की बात कही है। जिस सेकेंडरी टैग की बात मस्क कर रहे हैं उसे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकता है। उनके नाम के नीचे एक सेकंडरी टैग भी है 'यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट ऑफिशियल'। हालांकि, अभी भारत में राजनेताओं को यह टैग नहीं दिया गया है।

ट्विटर के मुताबिक, किसी देश के उन सीनियर अधिकारियों और संस्थाओं को सेकेंडरी टैग दिया जाएगा, जो देश की आधिकारिक आवाज हैं। खासकर से ये टैग देश के राष्ट्राध्यक्ष प्रमुख सरकारी अधिकारियों को मिलेगा, जिनमें विदेश मंत्री, संस्थागत संस्थाएं, राजदूत, आधिकारिक प्रवक्ता, रक्षा अधिकारी और प्रमुख राजनयिक नेताओं को मिलेगा।

elon musk,elon musk news in hindi,secondary tag below public figure in twitter,twitter news in hindi

ट्विटर के मुताबिक, किसी देश से संबद्ध ट्विटर अकाउंट्स में सेकेंडरी टैग के माध्यम से उन अकाउंट्स के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिलेगी। यह लेबल संबंधित ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल पेज पर दिखाई देता है। टैग में उस देश के बारे में जानकारी होती है जिससे उकाउंट्स जुड़ा है और यह किसी सरकारी प्रतिनिधि या राज्य-संबद्ध मीडिया द्वारा हैंडल किया जा रहा है या नहीं।

इसी तरह से उन मीडिया संस्थानों को देश संबद्ध मीडिया माना जाएगा जहां राज्य वित्तीय संसाधनों, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष राजनीतिक दबावों के माध्यम से संपादकीय सामग्री पर नियंत्रण रखता है। राज्य-संबद्ध मीडिया संस्थाओं, उनके प्रधान संपादकों या उनके प्रमुख कर्मचारियों से संबंधित खातों सेकेंडरी टैग दिया जाएगा। वहीं, संपादकीय स्वतंत्रता वाले राज्य-वित्तपोषित मीडिया संगठन, जैसे यूके में बीबीसी या यूएस में एनपीआर, को राज्य-संबद्ध मीडिया के रूप में परिभाषित नहीं किया जाएगा।

इन देशों में दिया गया सेकेंडरी टैग

अभी चीन (China), फ्रांस (France), रूस (Russia), अमेरिका (America), यूके (UK), बेलारूस, कनाडा (Canada), जर्मनी (Germany), इटली (Italy), जापान (Japan(, क्यूबा, इक्वाडोर, इजिप्ट, इंडोनेशिया, ईरान, सर्बिया, साउदी अरब, तुर्की, थाईलैंड, यूक्रेन समेत तमाम देशों में सेकेंडरी टैग जारी किया गया है। अभी भारत को इसमें शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, ट्विटर का कहना है कि भविष्य में और देशों को भी शामिल किया जाएगा।

ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे 8 डॉलर

एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को अब 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी। भारत में Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी फिलहाल साफ नहीं है। एलन मस्क ने बताया कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को कई फायदे मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर