न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

School Reopening: राजस्थान सहित इन राज्यों में अगस्त से खुल रहे है स्कूल, देखें लिस्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है तो लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ ही कई राज्यों ने फिर से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 10:48:25

School Reopening: राजस्थान सहित इन राज्यों में अगस्त से खुल रहे है स्कूल, देखें लिस्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है तो लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ ही कई राज्यों ने फिर से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है। कई राज्यों में हायर क्लासेस के लिए स्कूल खुल भी चुके हैं वहीं कई अन्य अगस्त से स्कूल खोलने की तैयारी कर रहे है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में अगस्त से स्कूल फिर से खुलने वाले हैं।

राजस्थान

राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 2 अगस्त से फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य में कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के स्कूल 2 अगस्त से खोले जा रहे हैं। सकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने कैबिनेट की बैठक के बाद ट्वीट करके दी। मंत्रिपरिषद ने स्कूल, कॉलेज खोलने पर एक्सपर्ट की राय जानी। कोरोना कोर ग्रुप के एक्सपर्ट्स ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया। मंत्रिपरिषद में यह सहमति बनी कि कोविड प्रोटोकॉल की पालना और सभी सावधानियों को बरतते हुए शिक्षण संस्थाओं को खोला जाए। स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब राज्य में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 22 लोग ठीक भी हुए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 360 मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी हायर सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की बैठक के बाद 2 अगस्त से 50% उपस्थिति के साथ फिर से खोलने की घोषणा कर दी है। इसमें कहा गया है कि छात्र ऑल्टरनेट डेज पर कक्षा में आ सकते हैं। हालांकि इस दौरान सभी स्ट्रीम के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी। छात्रों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य की गई है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 217 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 359 लोग ठीक भी हुए और 1 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,507 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 3241 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार

बिहार में कक्षा 1 से 10 तक के स्कूल जल्द ही शुरू होंगे। राज्‍य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्थितियां अनुकल रहीं तो स्कूल अगस्त 2021 के दूसरे सप्ताह से खोले जा सकते हैं। इस संबध में शिक्षा मंत्री विजय कुमार ने यह भी कहा है कि वर्तमान आंशिक अनलॉक राज्य में 6 अगस्त, 2021 तक प्रभावी रहेगा। इस तारीख के बाद ही, राज्य में कुछ और छूट प्रदान की जाएगी, जिसका डिटेल्स बाद में घोषित की जाएगी। इन छूटों में से एक कक्षा 1 से 10 तक के स्कूलों को फिर से खोलना भी होगी। गौरतलब है कि राज्य में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा चुक हैं।

बिहार में गुरुवार को 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 54 लोग ठीक भी हुए। गुरुवार को राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक राज्य में 7.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9635 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 596 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्‍य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश में कक्षा 11 और 12 की क्‍लासेज और हॉस्‍टल 26 जुलाई से खोलने का फैसला हुआ है। कक्षा 9 और 10 के स्‍टूडेंट्स की खातिर स्‍कूल 5 अगस्‍त से खुलेंगे मगर पैरंट्स की सहमति जरूरी होगी। अभी 50% अटेंडेंस के साथ स्‍कूल खुलेंगे और हफ्ते में चार दिन क्‍लासेज चलेंगी। हालांकि अभी तक कोविड SOP जारी नहीं हो पाई है। भोपाल में अगले सोमवार से स्‍कूल खुलेंगे, इसपर सस्‍पेंस है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 17 नए मामले सामने आए और 17 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल