न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 12वीं की दो छात्राओं के फेल होने पर पेरेंट्स ने उठाए स्कूल पर सवाल, फीस नहीं हुई जमा तो प्रेक्टिकल में किया फेल

12वीं की दो छात्राओं के फेल होने पर पेरेंट्स ने स्कूल पर सवाल उठाए हैं और कहा कि फीस जमा नहीं हो पाई तो छात्राओं को प्रेक्टिकल एग्जाम नहीं देने दिया और फेल कर दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 12:20:31

जयपुर : 12वीं की दो छात्राओं के फेल होने पर पेरेंट्स ने उठाए स्कूल पर सवाल, फीस नहीं हुई जमा तो प्रेक्टिकल में किया फेल

बीते दिनों राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया था जिसमें 99 फीसदी से ऊपर अभ्यर्थी पास हुए हैं। लेकिन राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 12वीं की दो छात्राओं के फेल होने पर पेरेंट्स ने स्कूल पर सवाल उठाए हैं और कहा कि फीस जमा नहीं हो पाई तो छात्राओं को प्रेक्टिकल एग्जाम नहीं देने दिया और फेल कर दिया गया। जबकि स्कूल संचालक का कहना है कि सूचना देने के बावजूद दोनों छात्राएं प्रेक्टिकल एग्जाम देने नहीं आई। कालवाड़ रोड स्थित जीनस एकेडमी सी। से। स्कूल की दोनों छात्राएं बहनें हैं। दोनों ही छात्राओं को प्रेक्टिकल नहीं देने के कारण फेल घोषित किया गया है।

दोनों छात्राओं के मामा रवि शर्मा का कहना है कि दोनों छात्राएं कोमल और पलक परीक्षा देने गई थी, लेकिन फीस जमा नहीं होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थी पास है, लेकिन इन दोनों छात्राओं को जानबूझकर प्रेक्टिकल एग्जाम में नहीं बैठाया गया। इस कारण वे फेल हो गई। बिना प्रेक्टिकल ही कोमल के 70 फीसदी और पलक के 60 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। अगर प्रेक्टिकल देने दिया होता तो और अधिक अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती। हमने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की है।

उधर, स्कूल के डायरेक्टर एनएल यादव का कहना है कि प्रेक्टिकल के लिए हमने दोनों छात्राओं को समय पर सूचना दे दी थी। इसके बावजूद वे प्रेक्टिकल एग्जाम देने नहीं आई। फीस जमा नहीं होने के कारण प्रेक्टिकल से वंचित करने का आरोप गलत है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचंद्र पिलानिया का कहना है कि हमारे पास शिकायत आई है। इस मामले की जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल