न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ: केंद्र से अलग राज्य की रिपोर्ट, UPPCB का दावा-पानी नहाने के लिए सही

महाकुंभ में गंगा और यमुना का पानी स्नान योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 3:30:48

प्रयागराज महाकुंभ: केंद्र से अलग राज्य की रिपोर्ट,  UPPCB का दावा-पानी नहाने के लिए सही

महाकुंभ में गंगा और यमुना का पानी स्नान योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की रिपोर्टें एक-दूसरे से विपरीत आई हैं। मामले की सुनवाई राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) में बुधवार को हुई, जहां यूपीपीसीबी ने सीपीसीबी की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के लिए अधिक समय की मांग की। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

एनजीटी का यूपीपीसीबी को निर्देश

CPCB की रिपोर्ट में दावा किया गया कि गंगा और यमुना का पानी स्नान योग्य नहीं है। लेकिन यूपीपीसीबी ने पलटवार करते हुए कहा कि दोनों नदियों का जल प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप है। एनजीटी ने यूपीपीसीबी को केंद्रीय बोर्ड की रिपोर्ट पर गौर कर नई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। प्रयागराज स्थित संगम में पानी की स्वच्छता को लेकर विवाद बना हुआ है। यूपीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संगम का पानी नहाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है और किसी भी नाले से प्रदूषित सीवेज सीधे गंगा या यमुना में नहीं छोड़ा जा रहा है।

यूपीपीसीबी का दावा: गंगा-यमुना का जल स्नान योग्य

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने प्रयागराज में गंगा और यमुना के छह स्थानों पर जल परीक्षण किया और दावा किया कि पानी स्नान के लिए उपयुक्त है। हालांकि, शास्त्री ब्रिज के पास बॉयोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) और फिकल कोलीफॉर्म (Fecal Coliform) के स्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यूपीपीसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि गंगा और यमुना में किसी प्रकार का सीवेज या अपशिष्ट जल नहीं छोड़ा जा रहा है। 15 फरवरी को किए गए सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया था।

सीपीसीबी की रिपोर्ट: जल गुणवत्ता पर सवाल

इसके विपरीत, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सोमवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया कि महाकुंभ के दौरान कई स्थानों पर अपशिष्ट जल का स्तर स्वीकार्य मानकों से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, फिकल कोलीफॉर्म की स्वीकार्य सीमा 2,500 यूनिट प्रति 100 एमएल है, लेकिन कुछ जगहों पर यह इससे अधिक पाई गई। एनजीटी बेंच, जिसमें अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य जस्टिस सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल शामिल हैं, प्रयागराज में गंगा और यमुना में अपशिष्ट जल के प्रवाह को रोकने के मुद्दे पर सुनवाई कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया