न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल: लाउडस्‍पीकर बैन के बाद मौलाना ने मस्जिद की छत पर चढ़कर दी अजान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर बैन किए जाने के बाद शाही जामा इमाम मस्जिद के मौलाना ने मस्जिद की छत पर चढ़कर मुंह से अजान दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 9:47:05

संभल: लाउडस्‍पीकर बैन के बाद मौलाना ने मस्जिद की छत पर चढ़कर दी अजान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर बैन किए जाने के बाद शाही जामा इमाम मस्जिद के मौलाना ने मस्जिद की छत पर चढ़कर मुंह से अजान दी। उन्होंने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के ऊंची आवाज में अजान देकर लोगों को नमाज के लिए बुलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोर्ट के आदेश के बाद स्पीकर बैन

कोर्ट के निर्देशानुसार सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले, तेज आवाज में अजान करने के मामले में तीन मस्जिदों के इमामों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पाबंदी के बाद मौलाना ने खुद छत पर जाकर अजान दी और नमाज अदा करवाई।

संभल की शाही जामा इमाम मस्जिद विवादों में

संभल की शाही जामा इमाम मस्जिद पिछले कुछ महीनों से विवादों का केंद्र बनी हुई है। एक वकील ने दावा किया था कि मस्जिद के स्थान पर पहले कल्कि मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। इस मामले में स्थानीय अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को स्थल का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था।

सर्वे के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस और भीड़ के बीच झड़पें हुईं और फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तब से लेकर अब तक संभल का यह इलाका सुर्खियों में बना हुआ है।

संभल में प्रशासन की कार्रवाई जारी, सपा सांसद बर्क भी आए लपेटे में

संभल में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी लपेटे में आ गए हैं। प्रशासन की टीम बिजली के अवैध कनेक्शन काटने के लिए पहुंची थी, जहां उन्हें एक प्राचीन मंदिर और उसके पास स्थित एक कुआं मिला। इसके बाद प्रशासन ने मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी, जबकि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई जारी है।

सपा सांसद के घर पर भी गिरी गाज

कार्रवाई के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण की श्रेणी में पाया गया। इसके चलते प्रशासन ने उनके घर की सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया। संभल में यह कार्रवाई अब भी जारी है, जिससे इलाके में हलचल बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल