उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण कुछ हद का काबू में आ गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में 22 मई को मुख्यमंत्री मुलायम-अखिलेश के गढ़ सैफई पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के सैफई दौरे पर नाराजगी जताते हुए एक सपाई ने उस जगह को गंगाजाल से शुद्धिकरण किया जहां-जहां सीएम के कदम पड़े थे। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव इलाके के गांव महोली खेड़ा निवासी रोहित यादव का है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैफई से लखनऊ प्रस्थान करने के बाद एथलेटिक स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचा। जहां पर उसने हेलीपैड के आसपास गंगाजल का छिड़काव किया। रोहित यहीं नहीं रुका, वह उन जगहों पर भी गया जहां पर मुख्यमंत्री ने अपने कदम रखे थे। रोहित ने सीएम योगी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो बनाया और इंटरनेट वायरल कर दिया।
शुद्धिकरण की बताई ये वजहवीडियो में रोहित सर पर लाल टोपी पहने और हाथ में गंगाजल की बोतल लिए जगह-जगह गंगाजल का छिड़काव करते दिख रहा है। अपने इस कृत्य को सही ठहराते हुए रोहित ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में कमान संभाली थी, जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कालिदास मार्ग पर बने सरकारी बंगले का गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया था। सीएम का यह कार्य उसे नागवार लगा, इसीलिए मुख्यमंत्री योगी के पहली बार सैफई आते ही उसने ऐसा किया।
इस घटना को लेकर सैफई सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसा मामला है तो इसकी पहले जांच कराई जाएगी। जिस सपाई युवा कार्यकर्ता ने गंगाजल का छिड़काव किया है, वह उसका व्यक्तिगत मत होगा।