Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीतिक नियुक्तियों में देरी पर एक बार फिर बोले सचिन पायलट, उठाई कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने की बात

एक बार फिर मुखर होकर सचिन पायलट ने कहा कि 19 महीने बाद चुनाव हैं ऐसे में पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी की बात उठाई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 11:44:55

राजनीतिक नियुक्तियों में देरी पर एक बार फिर बोले सचिन पायलट, उठाई कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने की बात

राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस चाहे कितना ही दिखा ले कि कोई तनाव नहीं हैं, लेकिन असल में कुछ ना कुछ बात तो है ही! प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहले भी कई बार राजनीतिक नियुक्तियों में हुई देरी पर सवाल खड़े करते रहे हैं। एक बार फिर मुखर होकर उन्होंने कहा कि 19 महीने बाद चुनाव हैं ऐसे में पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी की बात उठाई है। सरकार बने तीन साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में कई पद ऐसे हैं जहां पर दूसरी बार नियुक्तियां हो जातीं लेकिन कांग्रेस में खींचतान की वजह से राजनीतिक नियुक्तियों में लगातार देरी हो रही है।
पायलट ने कहा-हर व्यक्ति को हम मंत्री या बड़ा पद नहीं दे सकते, लेकिन उसकी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। इतना कहना चाहता हूं कि मेरी और सबकी व्यक्तिगत राय है कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए काम किया है उन्हें पुरस्कृत करना पड़ेगा ताकि कार्यकर्ताओं में जोश बना रहे। 19-20 महीने बाद चुनाव होने हैं और यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। 30 साल से यहां सरकार रिपीट नहीं हो पाती, भाजपा-कांग्रेस का क्रम बना हुआ है। हमें उस परिपाटी उस क्रम को तोड़ना है। सोनिया गांधी और हमने पिछले दो तीन महीने से आप देख रहे होंगे उस दिशा में कुछ सही कदम उठाए हैं। जब 2023 का चुनाव होगा तो इस बार कांग्रेस जीतेगी। बीजेपी राज में प्रतिशोध की राजनीति

सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमले के सवाल पर पायलट ने कहा- राजनीति ऐसा प्लेटफार्म है। जहां अलग सोच के लोग हैं, मैं नहीं समझता कि हिंसा, बदसलूकी का कोई स्थान होना चाहिए। जब से केंद्र में बीजेपी का राज आया है तब से प्रतिशोध की राजनीति शुरू हो गई है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करना आम बात हो गई है। राजनीति में हमें सभ्य भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए और हिंसा का स्थान राजनीति में नहीं होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका