न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूक्रेनी सैनिक की बहादुरी, रूसी टैंकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को उड़ाया

पुल के साथ खुद को उड़ाने वाले यूक्रेनी सैनिक की पहचान विटाली शकुन के नाम से हुई है। विटाली शकुन की तैनाती क्रीमिया बॉर्डर पर खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल की रखवाली के लिए की गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 8:24:06

यूक्रेनी सैनिक की बहादुरी, रूसी टैंकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को उड़ाया

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू कर दी। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। हर तरफ तबाही का मंजर है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। यूक्रेन पर आक्रमण के दूसरे दिन ही रूसी सेना राजधानी कीव में घुस चुकी है। रूसी सैनिकों को आता देख यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो चुके हैं। रूसी सैनिकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने भी शहर के अंदर मोर्चेबंदी कर रखी है। युद्ध के बीच ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो किसी का भी दिल पसीज दें।। क्रीमिया में एक यूक्रेनी सैनिक ने रूसी सेना को रोकने के लिए खुद को एक पुल के साथ उड़ा लिया। इससे रूसी सेना के काफिले को दूसरे छोर पर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब यूक्रेन के इस वीर सैनिक के सर्वोच्च बलिदान की जमकर तारीफ की जा रही है।

पुल के साथ खुद को उड़ाने वाले यूक्रेनी सैनिक की पहचान विटाली शकुन के नाम से हुई है। विटाली शकुन की तैनाती क्रीमिया बॉर्डर पर खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल की रखवाली के लिए की गई थी। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ऑफ ऑर्म्ड फोर्सेज ने अपने फेसबुक पेज पर बताया है कि बटालियन ने फैसला किया कि रूसी सेना के काफिले को रोकने का एकमात्र तरीका पुल को उड़ा देना है। इसके लिए पुल के चारों ओर विस्फोटकों को लगा दिया गया, लेकिन वहां से बाहर निकलने का समय इतना कम था कि धमाका करने वाले सैनिक की मौत तय थी।

पोस्ट में बताया गया कि इस दौरान सैनिक विटाली शकुन ने मैसेज भेजा कि वह पुल को उड़ाने जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही एक भारी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। उनके इस प्रयास ने रूसी सैनिकों के काफिले को रोक दिया। पुल के दूसरी तरफ जाने के लिए रूसी सैनिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनरल स्टाफ ऑफ ऑर्म्ड फोर्सेज ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हमारे देश के लिए मुश्किल घड़ी में सभी यूक्रेनी एक साथ खड़े हैं। यूक्रेनी लोग सभी दिशाओं में रूसी कब्जेदारों को खदेड़ रहे हैं। इस दौरान सबसे कठिन स्थानों में से एक क्रीमियन इस्तमुस में हमारे नौसैनिकों की एक बटालियन ने दुश्मनों का जमकर मुकाबला किया। उन्होंने दुश्मन के टैंको को रोकने के लिए जेनिचेस्की रोड ब्रिज को उड़ाने का निर्णय लिया। साथी सैनिकों के मुताबिक, उन्होंने मैसेज भेजा कि वो धमाका करने जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान हमारा भाई शहीद हो गया। उनके वीर कार्य ने दुश्मन की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया। पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।

जेलेंस्की ने देश छोड़ने की खबरों को किया खारिज

दो दिन से हो रहे लगातार हमलों और कीव के घिर जाने के बाद भी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन में डटे हुए हैं। जेलेंस्की ने राजधानी कीव से एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा हम कीव में डटे हुए हैं, हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। वीडियो के जरिए जेलेंस्की ने यूक्रेनी नेतृत्व और संसद के कीव में बने रहने की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती