Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफवाह! कोरोना वैक्सीन के बाद शरीर में पैदा हो रहा चुंबकीय गुण, 11 साल के बच्चे ने खोली पोल

डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में फॉरेन बॉडी होने से ऐसा हो सकता है, लेकिन यह लाखों में कुछ लोगों में होती है। गर्मी में पसीने से चिपकना ही एक मात्र कारण है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 1:36:45

 अफवाह! कोरोना वैक्सीन के बाद शरीर में पैदा हो रहा चुंबकीय गुण,  11 साल के बच्चे ने खोली पोल

पिछले कुछ दिनों से देशभर में यह अफवाह उड़ रही है कि कोरोना वैक्सीन के बाद शरीर में चुंबकीय गुण पैदा हो रहे है। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से कुछ फोटो और वीडियो इससे संबंधित सामने आए है। इनमें लोग वैक्सीन लगने के बाद शरीर पर लोहे और अन्य धातु की वस्तुएं चिपका कर बता रहे हैं। हालाकि, डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन में किसी भी तरह की धातु नहीं है इसलिए यह सभी बातें निरर्थक है। इस बीच उदयपुर के नरोत्तम गौड़ और उनके 11 साल के पोते यश ने वैक्सीनेशन को लेकर किए गए इन दावों की पोल खोल कर रख दी है। भास्कर की खबर के अनुसार नरोत्तम गौड़ के 11 साल के पोते को कोई वैक्सीन नहीं लगी है फिर भी उसमें चुंबकीय शक्ति होने का दावा किया जा रहा है। इससे साफ है कि वैक्सीन की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में फॉरेन बॉडी होने से ऐसा हो सकता है, लेकिन यह लाखों में कुछ लोगों में होती है। गर्मी में पसीने से चिपकना ही एक मात्र कारण है।
उदयपुर के धोली बावड़ी इलाके में रहने वाले नरोत्तम गौड ने बताया कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगने के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने की खबरें चल रही थी। मैंने भी वैक्सीन लगवा रखी थी ऐसे में मैंने सोचा मैं भी अपने शरीर पर आजमाने का फैसला किया। इसके बाद मैंने घर में रखे सिक्के और चम्मच शरीर पर रखे, जो चिपक गए। जिन्हें देखकर मैं चौक गया। मुझे यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कोरोना वैक्सीन की वजह से हुआ है। ऐसे में मन में उठे सवालों को खत्म करने के लिए मैंने अपने 11 साल के पोते यश का सहारा लिया और अपने पोते के शरीर पर धातुओं को चिपकाने का प्रयोग शुरू किया। इसके कुछ ही देर बाद यश के शरीर पर भी सिक्के और चम्मच चिपकने लगे। जिसे देख नरोत्तम के परिजन भी हैरान हो गए, क्योंकि यश को अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगी थी। इसके बाद नरोत्तम ने कहा कि यह कमाल वैक्सीन का नहीं बल्कि हमारे शरीर की किसी कोशिका या फिर खानपान का है, जिसको लेकर देशभर में जो अफवाह है चल रही है। वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। जबकि, कोरोना से लड़ने के लिए सिर्फ वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका