न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अग्निपथ प्रोटेस्ट: बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, युवाओं ने पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का पूरे देशभर में विरोध हो रहा है। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गई है। युवा और छात्र सड़कों पर उतर कर हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jun 2022 1:23:56

अग्निपथ प्रोटेस्ट: बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, युवाओं ने पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का पूरे देशभर में विरोध हो रहा है। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गई है। युवा और छात्र सड़कों पर उतर कर हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है। बक्‍सर से लेकर मुंगेर तक और सहरसा से लेकर नवादा तक में हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। छात्र एवं युवा रेलवे पटरियों और नेशनल हाइवे पर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने छपरा और कैमूर में पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी। छपरा जंक्शन पर करीब 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। बता दें कि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्‍कीम लॉन्‍च करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत इच्‍छुक युवाओं का 4 वर्षों के लिए सशस्‍त्र बलों में भर्तियां की जाएंगी।

आक्रोशित युवा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। गुरुवार को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में ट्रेन रोकी गई। सहरसा, छपरा, गोपालगंज, आरा, बक्‍सर, सीवान आदि जगहों पर प्रदर्शनकारी रेलवे पटरियों और सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन जगहों पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद जमकर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार अपना फैसला वापस ले। इसे लेकर बिहार के 13 जिलों में प्रदर्शन हो रहा है। उग्र युवाओं ने सीवान जंक्‍शन के समीप सिसवन ढाला रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। वहीं, गोपालगंज में सिधवलिया स्‍टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। वहां आगजनी कर उग्र प्रदर्शन किया गया।

अग्निपथ स्‍कीम का विरोध कर रहे युवाओं के निशाने पर मुख्‍य तौर से भारतीय रेल ही रहा। उग्र प्रदर्शनकारियों ने छपरा में यात्री ट्रेनों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचया। तोड़फोड़ करने के साथ ही पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी गई। प्‍लेटफॉर्म पर भी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। दिल्‍ली-हावड़ा रेलवे रूट पर पड़ने वाले आरा में भी उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है।

अग्निपथ स्‍कीम के खिलाफ युवाओं का गुस्‍सा सिर्फ रेलवे पर नहीं उतरा, बल्कि सड़क मार्ग को भी कई जगहों पर बाधित किया गया। नवादा में आंदोलित छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उग्र युवाओं ने पटना-रांची राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 31 को सद्भावना चौक के पास बाधित कर दिया गया है। एनएच पर आगजनी के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं, मुंगेर में NH-80 को भी जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारी के हिंसक प्रदर्शन के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप