न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की रणनीति में विपक्ष की भूमिका, शशि थरूर को सौंपी जा सकती है वैश्विक मिशन की कमान

केरल से सांसद शशि थरूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से इतर बयान देने के चलते जहां वे अपनी पार्टी के भीतर आलोचना का सामना कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई भूमिका सौंपने की तैयारी कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 4:47:29

सरकार की रणनीति में विपक्ष की भूमिका, शशि थरूर को सौंपी जा सकती है वैश्विक मिशन की कमान

केरल से सांसद शशि थरूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से इतर बयान देने के चलते जहां वे अपनी पार्टी के भीतर आलोचना का सामना कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई भूमिका सौंपने की तैयारी कर ली है।

भारत सरकार की योजना है कि वह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाए, और इसी कड़ी में शशि थरूर को एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का प्रस्ताव दिया गया है।

विदेश मामलों की संसदीय समिति के प्रमुख के रूप में थरूर की कूटनीतिक समझ और वैश्विक मंचों पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए यह कदम अहम माना जा रहा है।

हालांकि, थरूर ने स्पष्ट किया है कि इस जिम्मेदारी को निभाने से पहले सरकार को कांग्रेस पार्टी से औपचारिक संवाद करना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह कदम किसी भी राजनीतिक संवेदनशीलता को भंग न करे। यह पहल न केवल भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति को मजबूती देगी, बल्कि एक विपक्षी नेता की भूमिका को भी नए आयाम दे सकती है।

न्यूज-18 के सूत्रों के अनुसार, विदेश मामलों पर संसदीय पैनल के प्रमुख शशि थरूर को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने थरूर से संपर्क भी किया है। सूत्रों ने बताया कि थरूर भी चाहते हैं कि वे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें और खासतौर पर अमेरिका में तो जरूर करें। वह विदेश मामलों की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष हैं। हालांकि, उन्होंने सरकार से कहा है कि इसके लिए सरकार को पहले कांग्रेस पार्टी से संपर्क करके इसपर में सलाह लेनी होगी।

इसमें कई प्रतिनिधिमंडल बनाए जाएंगे, जो विदेश का दौरा करके आतंकवाद पर दूसरे देशों के सामने पाकिस्तान की पोल खोलेंगे। हर एक प्रतिनिधिमंडल में पांच से छह सांसद हो सकते हैं। इसमें एक विदेश मंत्रालय का भी एक प्रतिनिधि और एक सरकारी अफसर होगा। सरकार ने सांसदों से बता भी दिया है कि वह यह देख लें कि उनके पास पासपोर्ट और विदेश की यात्रा करने के लिए जरूरी कागजात पहले से उपलब्ध हों। इस यात्रा का समन्वय विदेश मंत्रालय करने जा रहा है।

यह प्रतिनिधिमंडल 22 मई के आसपास रवाना हो सकता है और फिर अगले महीने तीन-चार जून तक वापस आएगा। सरकार ने इसमें विभिन्न दलों के सांसदों को भेजने जा रही है। कांग्रेस के मनीष तिवारी, अमर सिंह, शिवसेना यूबीटी की प्रियंका चतुर्वेदी, बीजेपी के समिक भट्टाचार्य, बीजेडी के सस्मित पात्रा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी-शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले समेत कई अन्य सांसदों के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने

कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं

रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म