न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : लुटेरों ने की कान में पहनी सोने की बाली खींचने की कोशिश, नहीं निकली तो काट डाला कान

बदमाशो का आतंक देखने को मिला जिसमें लुटेरों ने कान में पहनी सोने की बाली खींचने की कोशिश की और नहीं निकली तो कान को ही काट डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 10:28:49

पाली : लुटेरों ने की कान में पहनी सोने की बाली खींचने की कोशिश, नहीं निकली तो काट डाला कान

मंगलवार देर रात पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा-कोसेलाव मार्ग पर बदमाशो का आतंक देखने को मिला जिसमें लुटेरों ने कान में पहनी सोने की बाली खींचने की कोशिश की और नहीं निकली तो कान को ही काट डाला। खेत से आ रहे किसान को पहले बीच रास्ते रूकवाया और बाइक पर बिठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर एक बदमाश ने उनके हाथ पकड़ लिए और दूसरा उनके कानों में पहनी मुरकियां उतारने लगा। जब उससे वे नहीं खुली तो हाथ से उसने कान के नीचे वाले हिस्से को खीचां और सोने की मुरकियां लूट फरार हो गए। जिससे किसान मेघाराम के कान बुरी तरह कट गए। बुजुर्ग अचेत होकर वहीं गिर गए। देर रात जब घर नहीं पहुंचे तो भतीजा खेत की तरफ गया। उसके 75 साल के चाचा बेसुध पड़े थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। यहां उन्होंने घटना के बारे में बताया।

तखतगढ़ थाने के पावा गांव निवासी मेघाराम पुत्र चिमनाराम सीरवी (75) हमेशा की तरह मंगलवार शाम करीब सात बजे खेत से घर आ रहे थे। पावा-कोसेलाव मार्ग पर बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें अकेला देख बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। कामयाब नहीं हुए तो कान में पहने सोने के जेवर लूटने लगे। कानों की मुरकियां नहीं खुली तो बदमाश हाथ से कान का निचला हिस्सा को खींचकर सोने की मुरकियां लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद मेघाराम अचेत अवस्था में वहीं गिर गए। देर रात को भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनका भतीजा खेत पर गया। उन्हें घायल देख हॉस्पिटल ले जाया गया। मेघाराम ने पुलिस को बताया कि दो युवक थे। युवकों के हाथों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। एक युवक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी। थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग के बताए हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल