न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर-अजमेर हाईवे पर ट्रेलर-मिनी ट्रक की भिडंत, ड्राइवर व हेल्पर जिंदा जले

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू पुलिस थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर और मिनी ट्रक में टक्कर हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 5:07:40

जयपुर-अजमेर हाईवे पर ट्रेलर-मिनी ट्रक की भिडंत, ड्राइवर व हेल्पर जिंदा जले

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू पुलिस थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर और मिनी ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग में ट्रेलर का ड्राइवर व हेल्पर जिंदा जल गए। वहीं, दूसरे मिनी ट्रक में मौजूद दोनों युवकों ने कूद कर अपनी जान बचा ली। ड्राइवर व हेल्पर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वाहनों में लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों करीब 4 घंटे का समय लगा।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

दोनों वाहन जयपुर से अजमेर की ओर आगे-पीछे जा रहे थे। पुलिया पर तेज गति में आगे चल रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पीछे आ रहे एक मिनी ट्रक ने भी ट्रेलर को टक्कर मार दी। आगे चल रहा ट्रेलर तेज गति में निकल गया, लेकिन दूसरे ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। ट्रेलर के अंदर ड्राइवर व हेल्पर फंसे रह गए। दोनों गाड़ी में ही जिंदा जल गए। पीछे के मिनी ट्रक में भी आग लग गई। उसमें बैठे दोनों युवक कूद कर जान बचा कर भागे। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ।

आग लगने पर दूदू थाने से पुलिस जाप्ता भी पहुंचा। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी। पुलिस ने पुलिया पर ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट कराया। आग लगने की सूचना मिलने पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दोनों गाड़ियां करीब 35 किलोमीटर दूर से आई थीं। एक गाड़ी बगरू और दूसरी किशनगढ़ से आई थी। इसके बाद करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया। मिनी ट्रक के अंदर लकड़ी की प्लाई लोड थीं। ट्रेलर में चीनी की बोरियां लदी थीं। इसकी वजह से आग लगातार बढ़ती गई और दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत