जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के डिगडोल इलाके में भीषण हादसा देखने को मिला जहां एक इनोवा कार करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई जिसमें एक CRPF जवान भी शामिल है। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि वह भी सीआरपीएफ का जवान है। राजमार्ग पर मौजूद लोगों व राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य सुरक्षबलों ने लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।
जिले के डिगडोल इलाके में एक इनोवा कार करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक कार में छह लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घायल है। कार सवार सभी लोग श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे थे। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें जम्मू के तालाब तिल्लो निवासी गरू राम पुत्र हंस राज, श्रीनगर निवासी विनीता कौर पुत्री जेपी सिंह, कांगड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान शगुन कुमार शामिल हैं।