न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे रिंकू सिंह, BCCI ने दिया तोहफा, किया इंडिया ए टीम में शामिल

सेलेक्शन कमेटी ने बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह को इंडिया ए टीम में शामिल कर बड़ा तोहफा दिया है। इंडिया ए टीम 24 जनवरी से अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। रिंकू सिंह के लिए ये टेस्ट टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:15:12

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे रिंकू सिंह, BCCI ने दिया तोहफा, किया इंडिया ए टीम में शामिल

बीसीसीआई ने आज सुबह एक बड़ी घोषणा की है। सेलेक्शन कमेटी ने बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह को इंडिया ए टीम में शामिल कर बड़ा तोहफा दिया है। इंडिया ए टीम 24 जनवरी से अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। रिंकू सिंह के लिए ये टेस्ट टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। अगर वह सीमित ओवर की तरह यहाँ भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो उन्हें सीनियर टेस्ट टीम में भी शामिल किया जा सकता है। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने कुछ आकर्षक पारियां खेली हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें इंडिया ए में मौका दिया गया है।

विराट कोहली निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। अभी तक बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। लेकिन ये तय है कि सरफराज खान, रिंकू सिंह और रजत पाटीदार को उनकी जगह पर पहले दो मैच में मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को इंडिया ए में मौका देकर ये साफ कर दिया है कि उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिलेगा। मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में केरल के विरूद्ध 92 रन की शानदार पारी खेली थी।

पुजारा हो सकते हैं कोहली के रिप्लेसमेंट

माना जा रहा है कि बीसीसीआई विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेतेश्वर पुजारा को मौका दे सकता है। पुजारा फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं। चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 में अभी तक सौराष्ट्र के लिए तीन मैच खेले हैं और पांच पारियों में हर बार 40 से अधिक का स्कोर किया है। एक मैच में पुजारा दोहरा शतक भी ठोक चुके हैं।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए स्क्वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल और रिंकू सिंह।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत