न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुम हुए आधार कार्ड को सिर्फ 50 रुपए देकर ऐसे कराएं री-प्रिंट, स्टेप बाई स्टेप ये है तरीका

अगर आधार कार्ड आपसे कही घूम हो जाए तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सेवा की शुरुआत की है जिसके चलते आप मामूली सी फीस देकर ऑनलाइन आधार कार्ड को री-प्रिंट करा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 6:49:03

गुम हुए आधार कार्ड को सिर्फ 50 रुपए देकर ऐसे कराएं री-प्रिंट, स्टेप बाई स्टेप ये है तरीका

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। लेकिन अगर आधार कार्ड आपसे कही घूम हो जाए तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सेवा की शुरुआत की है जिसके चलते आप मामूली सी फीस देकर ऑनलाइन आधार कार्ड को री-प्रिंट (Aadhaar Card Re-Print) करा सकते हैं। इसके लिए आपको www.uidai.gov.in पर जाना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI) की वेबसाइट के मुताबिक अब कोई भी मात्र 50 रुपए (जीएसटी और स्पीड पोस्ट चार्ज समेत) का भुगतान करके अपने आधार कार्ड को री-प्रिंट करा सकते है। इस री-प्रिंटेड आधार कार्ड को पांच वर्किंग डे के भीतर इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। आप अपने आधार कार्ड को फिर से मुद्रित (री-प्रिंट) करने का अनुरोध करने के लिए या तो अपना आधार नंबर या वर्चुअल पहचान संख्या (वीआईडी) का उपयोग कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि अपने आधार की री-प्रिंटिंग के आवेदन से पहले आपका मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस में रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके इसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। लेकिन अगर आपका मोबाइल आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो उस सूरत में आप नॉन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने आधार को री-प्रिंट करवाने का आवेदन कर सकते हैं। हालांकि तब आप डिटेल को प्रिव्यू करने में सक्षम नहीं होंगे।

आधार कार्ड री-प्रिंट कराने का स्टेप बाई स्टेप ये है तरीका

- आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। आधार सर्विस के अंतर्गत ऑर्डर आधार री-प्रिंट (पायलट बेस) पर क्लिक करें।

- इतना करते ही एक नया टैब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन होगा। आपको अपने 12 डिजिट के आधार नंबर को एंटर करना होगा या फिर 16 डिजिट वाला वीआईडी नंबर और सिक्योरिटी कोड। अगर आपका मोबाइल नंबर यूआईडीएआई के डेटाबेस में आपके आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तब इसका इशारा करने वाले बॉक्स को सिलेक्ट करें। अगर आपका नंबर रजिस्टर्ड है तो सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें। जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है वो भी अपना मोबाइल नंबर डालें।

- ध्यान रहे यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यह ओटीपी सिर्फ 10 मिनट के लए वैलिड रहेगा।

- ओटीपी एंटर करें और टर्म एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सेलेक्ट करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। एक बार ओटीपी एंटर करने के बाद आप अपने आधार डिटेल (नंबर रजिस्टर्ड होने की सूरत में) को वेरिफाई करने में सक्षम होंगे।

- एक बार आधार डिटेल वेरिफाई होने के बाद आपको मेक पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप सीधे पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

- आप पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसी भी आपक सहूलियत हो उस हिसाब से कर सकते हैं। आपको आधार कार्ड री-प्रिंट कराने के लिए सिर्फ 50 रुपए देने होंगे। पेमेंट डिटेल को एंटर करें और पे नाउ पर क्लिक करें।

- एक बार पेमेंट सक्सेसफुल हो जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक एकनॉलेजमेंट दिखेगा। आप एकनॉलेजमेंट स्लिप को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। आधार लेटर दिए गए पते पर पोस्ट के जरिए पहुंच जाएगा।

- धारक अधिक जानकारी के लिए यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। आधार कार्ड में किसी तरह के बदलाव के लिए भी 25 रुपए का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी