न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 साल में पहली बार लेट हुई तेजस, 1574 यात्रियों को IRCTC ने लौटाए 250-250 रुपए

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस दो साल में पहली बार 21 अगस्त को लेट हो गई। ट्रेन सही वक्त पर लखनऊ जंक्शन से निकली लेकिन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते 2:30 घंटे लेट हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 10:13:25

2 साल में पहली बार लेट हुई तेजस, 1574 यात्रियों को IRCTC ने लौटाए 250-250 रुपए

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस दो साल में पहली बार 21 अगस्त को लेट हो गई। ट्रेन सही वक्त पर लखनऊ जंक्शन से निकली लेकिन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते 2:30 घंटे लेट हो गई। इसकी वजह दिल्ली में बारिश के कारण सिग्नल फेल होना और यार्ड में पानी भरना बताया जा रहा है। नियम के मुताबिक, इस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को रिफंड मिलता है। इसीलिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) ने रिफंड के लिए क्लेम करने वाले 1,574 पैसेंजर्स को मंगलवार को 3,93,500 रुपए का भुगतान किया है। तेजस देश की पहली ट्रेन है, जिसके लेट होने पर यात्रियों को रिफंड दिया जाता है। IRCTC का नियम है कि यदि ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट होती है तो हर पैसेंजर को 250 रुपए रिफंड दिए जाएंगे। एक घंटे तक ट्रेन लेट होने पर 100 रुपए रिफंड करने का नियम है। IRCTC ने इसी हिसाब से यात्रियों को 250-250 रुपए उनके बुकिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तेजस में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को ट्रेन लेट होते ही एक मैसेज भेजा जाता है। इसमे एक मेल ID होती है, जिस पर यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।

21 अगस्त को ट्रेन लेट होने पर कुल 1,574 यात्रियों ने क्लेम किया। इनका रिफंड उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। उनका कहना है कि तेजस के संचालन में तकनीकी खराबी न आने पाए इसके लिए इसके ट्रैक पर हर वक्त मॉनिटरिंग की जाती है। इस सर्विलांस को और मजबूत किया जा रहा है।

बुकिंग के साथ बढ़ता है किराया

तेजस में फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू है, यानी सीटों की बुकिंग होने के साथ ही इसका किराया भी बढ़ता जाता है। दिल्ली तक चेयर कार का बेस प्राइस 1,125, एग्जीक्यूटिव क्लास का बेस प्राइस 1,280 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,450 रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर