न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

पेपर लीक पर पीएम नरेंद्र मोदी के आधी रात जारी वीडियो संदेश के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा। जानिए पीएम के नए कानून वाले ऐलान और संजय सिंह ने फास्ट ट्रैक कोर्ट व CBI को लेकर क्या कहा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 24 Jul 2026 10:04:35

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देशभर के छात्रों और नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों से निपटने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तैयार किए गए मसौदे को शुक्रवार (24 जुलाई) को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कठोर कानूनी प्रावधानों पर काम कर रही है।

हालांकि, प्रधानमंत्री के इस वीडियो संदेश के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर तीखा तंज कसा। उन्होंने पीएम के देर रात सामने आने को लेकर कटाक्ष करते हुए लिखा, "अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है। आज तो आप रात 12 बजे प्रकट हुए महाराज। अच्छा, आपको 'मुसद्दा' भी मिल गया। मैंने तो सोचा था आपको मसौदा मिला होगा, कोई बात नहीं।" संजय सिंह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट पर भी उठाए सवाल

संजय सिंह ने अपने बयान में सरकार के प्रस्तावित कदमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनके मुताबिक, यदि जांच एजेंसियां अदालत के सामने मजबूत सबूत ही पेश नहीं करेंगी, तो सख्त कानून भी प्रभावी साबित नहीं हो पाएगा।

उन्होंने लिखा, "फास्ट ट्रैक कोर्ट की नौटंकी मत कीजिए। अगर कोर्ट के सामने आपकी CBI सबूत ही नहीं रखेगी तो अदालत क्या करेगी? आज ही आपकी CBI ने कहा है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार संजीव मुखिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।"

इसके साथ ही उन्होंने 2024 के पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस मामले में सीबीआई ने 90 दिनों तक चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिसके कारण आरोपी कानूनी राहत पाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि केवल नए कानूनों की घोषणा करने से स्थिति नहीं बदलेगी, बल्कि प्रभावी जांच और समय पर कार्रवाई भी उतनी ही जरूरी है।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों की मेहनत और भविष्य से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले ढाई महीनों से लगातार इस समस्या से निपटने के लिए कई स्तरों पर कार्रवाई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना थी कि छात्रों का एक पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। इसी उद्देश्य से कम समय में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूरी क्षमता के साथ काम करते हुए करीब 22 लाख छात्रों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई और कुछ दिन पहले, 19 जुलाई को परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए। उन्होंने कहा कि देशभर से सफल छात्रों की सकारात्मक खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार केवल इतना करके संतुष्ट नहीं बैठने वाली।

पीएम मोदी ने आगे बताया कि उन्होंने संबंधित विभागों को सख्त कानूनी मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभागों ने लगातार काम करते हुए देर रात तक अपना प्रारूप तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार (24 जुलाई) को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मसौदे पर चर्चा की जाएगी, जिसमें पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा जैसे प्रावधान शामिल किए जाने का प्रस्ताव है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन