न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए शुरू होगी 'प्रसव सखी' सेवा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नई पहल

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को भर्ती से लेकर प्रसव और डिस्चार्ज तक बेहतर देखभाल, मार्गदर्शन और प्राथमिकता के साथ उपचार मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Jul 2026 5:57:48

सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए शुरू होगी 'प्रसव सखी' सेवा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नई पहल

जयपुर। राजस्थान सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उच्च जोखिम (हाई रिस्क) गर्भवती महिलाओं के लिए 'प्रसव सखी' व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने से लेकर प्रसव और छुट्टी मिलने तक हर चरण में बेहतर सहयोग, मार्गदर्शन और समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और अधिक प्रसव भार वाले प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) में शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य मातृत्व सेवाओं को अधिक समन्वित, जवाबदेह, सम्मानजनक और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप बनाना है।

भर्ती से डिस्चार्ज तक हर कदम पर मिलेगा साथ

नई व्यवस्था के तहत विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग कर्मी, एएनएम और अन्य चयनित महिला स्वास्थ्यकर्मियों को 'प्रसव सखी' की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इनकी पहचान पिंक एप्रिन से होगी, जिससे मरीज और उनके परिजन उन्हें आसानी से पहचान सकेंगे।

प्रसव सखी अस्पताल पहुंचने वाली हाई रिस्क गर्भवती महिला के साथ भर्ती प्रक्रिया से लेकर प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल और डिस्चार्ज तक लगातार जुड़ी रहेंगी। इसके अलावा पंजीकरण, आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श, विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क, उपचार की प्रक्रिया और जरूरत पड़ने पर रेफरल की पूरी व्यवस्था में भी वे समन्वय स्थापित करेंगी, ताकि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हर अस्पताल में बनेगा 24×7 हेल्प डेस्क

प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक चिन्हित अस्पताल में 24×7 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। यह हेल्प डेस्क गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए पहला संपर्क केंद्र होगा, जहां उन्हें अस्पताल की सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं, जांच, उपचार और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।

हेल्प डेस्क पर तैनात प्रसव सखी मरीजों और उनके परिजनों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करेंगी कि उन्हें समय पर सभी आवश्यक सेवाएं मिलें और अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो।

घर से अस्पताल तक मिलेगी निर्बाध सुविधा

सरकार ने इस पहल को 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, हेल्प डेस्क और प्रसव सखी व्यवस्था के साथ एकीकृत किया है। इससे गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल पहुंचने के बाद भी लगातार सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भवतियों को परिवहन, जांच और उपचार की प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय जटिलता की स्थिति में तुरंत आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

सुरक्षित मातृत्व को मिलेगा बढ़ावा

चिकित्सा विभाग के अनुसार यह नई व्यवस्था हाई रिस्क गर्भधारण वाले मामलों की नियमित निगरानी, समय पर उपचार, प्रभावी रेफरल प्रबंधन और सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे जटिल गर्भावस्था वाले मामलों में समय रहते चिकित्सकीय हस्तक्षेप संभव हो सकेगा और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि 'प्रसव सखी' पहल के जरिए सरकारी अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अधिक सम्मानजनक, सहज, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाएं मिलेंगी। यह योजना स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे प्रदेश की हजारों हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत