न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान ने बनाया वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में लगे करीब 5 लाख टीके

राजस्थान ने नया कीर्तिमान हासिल किया है जहां एक ही दिन में करीब 5 लाख वैक्सीन लगवाकर देश में सबसे आगे रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 1:05:29

राजस्थान ने बनाया वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में लगे करीब 5 लाख टीके

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जा रहा हैं। इस मामले में राजस्थान ने नया कीर्तिमान हासिल किया है जहां एक ही दिन में करीब 5 लाख वैक्सीन लगवाकर देश में सबसे आगे रहा। 1 दिन में प्रदेश में 498668 टीके लगाए गए जिसमें से 450463 यानी 90.33% टीके 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगाए गए। ऐसा देश के अन्य किसी राज्य में अब तक नहीं हुआ है। इस कार्य के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर व प्रदेश में हुए रिकाॅर्ड कोरोना वैक्सीनेशन की सराहना की है।

देश के सभी प्रदेशों में 18 प्लस लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से टीके मिलने का इंतजार हो रहा है, वहीं राजस्थान सरकार ने 101 करोड रुपए कंपनियों को एडवांस देकर करीब 3000000 टीके मंगवाए हैं, जिनमें से 12.66 लाख टीके 9 जून को मंगवाए और उनसे 10 जून को विशेष अभियान रखकर यह रिकॉर्ड बनाया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 4 लाख 84 हजार 334 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज एवं 14 हजार 334 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। इन्हें मिलाकर राज्य में एक ही दिन में कुल 4 लाख 98 हजार 668 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश मे अब तक 1 करोड़ 91 लाख 38 हजार 753 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 1 करोड़ 56 लाख 77 हजार 916 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 34 लाख 60 हजार 837 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर जिले में कोरोना का अभूतपूर्व वैक्सीनेशन कार्य हुआ एवं 1 लाख 35 हजार 694 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यह संभवतः अब तक का एक दिन का देश में सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। उन्होंने इस उल्लेखनीय रिकाॅर्ड के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नरोत्तम शर्मा व उनकी टीम की सराहना की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए