न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार को गर्भगृह में स्थापित हो सकते हैं रामलला, पूजा विधि शुरू

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे। मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा, मंदिर बनकर पूरा हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 6:41:34

गुरुवार को गर्भगृह में स्थापित हो सकते हैं रामलला, पूजा विधि शुरू

अयोध्या धाम। अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार के दिन रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। भक्तों का उत्साह सातवें आसमान है। लेकिन राजनीतिक स्तर पर इसको लेकर विरोध व्यक्त किया जा रहा है। विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुए बिना प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम करना शास्त्रों के अनुरूप नहीं है। विपक्ष को इस बात के लिए शंकराचार्यों का भी समर्थन मिला है। इन सब बातों के बीच अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर तो बन गया है।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे। मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा, मंदिर बनकर पूरा हो गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मंदिर के फर्स्ट फ्लोर में अभी थोड़ा काम बचा है। यहां राम दरबार होगा। मंदिर का दूसरा फ्लोर अनुष्ठान के लिए हैं। यहां अलग-अलग तरह के यज्ञ और अनुष्ठान होंगे। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुहूर्त होगा, इससे पहले पूजा विधि शुरू कर दी गई है और शायद कल रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

भगवान राम कैसे राजनैतिक हो सकते हैं?

यह सवाल पूछने पर कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान को एक तरह से राजनैतिक मुद्दा बना दिया गया है। इस पर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती, क्या भगवान राम राजनैतिक बन गए हैं या फिर उनके भक्त उन्हें राजनैतिक बना रहे हैं। सवाल ये है कि क्या भगवान राम राजनैतिक हो गए हैं?

उन्होंने कहा कि क्या भगवान राम राजनैतिक बनने के बाद अलग-अलग लोगों को अलग-अलग दृष्टि से देख रहे हैं? क्या वो अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरीके से आशीर्वाद दे रहे हैं? हम उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं। अगर वो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं तो उन्हें राजनीति से कैसे जोड़ा जा सकता है? ये हमारा नजरिया है कि हम इसे राजनीतिक समझ रहे हैं जबकि भगवान की दृष्टि में तो सब समान हैं और वो यथावथ ही रहेंगे।

वहीं, लक्ष्मण सेवा के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि रामलला की योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को ट्रक में रखा गया है। मूर्ति इतनी भारी थी की क्रेन के सहारे उसे ट्रक में लेटाकर रखवाया गया है। मूर्ति को उस समय निकाला जाएगा, जब सन्नाटा होगा और भीड़-भाड़ नहीं होगी। माना जा रहा है कि देर रात मूर्ति को निकाला जा सकता है। मूर्ति का भ्रमण कराने के बाद इसे राम मंदिर परिसर में दाखिल किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि रामजी गुप्ता ने राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका निभाई थी और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े रहे हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल