न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजौरी: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

हालांकि, इस मुठभेड़ में दो और जवान घायल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 6:55:11

राजौरी: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

जम्मू। राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में करीब 24 घंटे से चल रही आतंकवादियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ में गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, जिनमें से एक आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा सरगना बताया जा रहा है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है और आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

हालांकि, इस मुठभेड़ में दो और जवान घायल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया था। वहीं, आज एक और जवान के शहीद होने से मुठभेड़ में शहीदों की संख्या पांच हो गई है।
गौरतलब है कि सुबह करीब 10 बजे 22 नवंबर को शुरू हुई इस आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन और दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं। वह मुठभेड़ स्थल से बच्चों और महिलाओं को निकालने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक आतंकियों ने गोलियों की बौछार कर दी। गोलियों की चपेट में एक कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई जब कि अन्य तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा।

लश्कर का बड़ा सरगना मारा गया

पीआरओ डिफेंस के अनुसार चल रहे ऑपरेशन में क्वारी नाम का एक आतंकवादी मारा गया। वह पाकिस्तान का नागरिक था। उसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था और वह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे इलाके में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह आईईडी में विशेषज्ञ था। ये गुफाओं में छिपकर काम करने में एक्सपर्ट था। वह एक प्रशिक्षित स्नाइपर था।

सूत्रों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद विशेष बलों सहित सैनिकों को इलाके में तैनात किया गया। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कालाकोट क्षेत्र, गुलाबगढ़ वन और राजौरी जिले में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कालाकोट इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान पर भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा, 'आतंकवादी घायल हो गए हैं और घिरे हुए हैं। इस बीच सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज