न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान युवा महोत्सव: CM भजनलाल ने युवाओं को किया सम्मानित, बोले - नई खेल नीत‍ि लाएगी सरकार

जयपुर के सवाई मानस‍िंह स्‍टेड‍ियम में राजस्‍थान यूथ बोर्ड की ओर आयोजित किए गए पांच द‍िवसीय युवा महोत्‍सव के समापन पर रव‍िवार (12 जनवरी) को सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 3:06:13

राजस्थान युवा महोत्सव: CM भजनलाल ने युवाओं को किया सम्मानित, बोले - नई खेल नीत‍ि लाएगी सरकार

जयपुर के सवाई मानस‍िंह स्‍टेड‍ियम में राजस्‍थान यूथ बोर्ड की ओर आयोजित किए गए पांच द‍िवसीय युवा महोत्‍सव के समापन पर रव‍िवार (12 जनवरी) को सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे। सीएम ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्‍मान‍ित क‍िया। 11 युवाओं को यूथ आइकन अवॉर्ड दिया। मुख्यमंत्री ने युवा साथी केन्द्र का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान CM भजनलाल शर्मा ने कहा क‍ि युवाओं के ल‍िए राजस्‍थान में नई खेल नीत‍ि जल्द लाई जाएगी। राजस्‍थान के युवा बहुत ही प्रत‍िभाशाली हैं। यहां के युवाओं में प्रत‍िभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्‍वामी व‍िवेकानंद की जयंती पर नमन क‍िया। उन्होंने कहा क‍ि व‍िवेकानंद के संदेश को युवाओं तक पहुंचाना चाह‍िए। स्‍वामी जी ने जो संदेश द‍िया है, हम उस संदेश को युवा के धड़कन तक पहुंचाने का काम करें। स्‍वामी व‍िवेकानंद ने हमेशा स‍िखाया की हमारे अंदर अद्व‍ितीय शक्‍त‍ि है। हम अपने अंदर की शक्‍त‍ि को नहीं पहचान पाहते हैं। इसील‍िए उन्होंने कहा क‍ि आप अपने क्षमता को पहचान‍िए। उन्होंने कहा था उठो जागो और अपने लक्ष्‍य को प्राप्त‍ि करो। युवाओं को उनके इस वाक्‍य को आत्‍मसात करना चाह‍िए। आप अपने सपनों को ऊंचाइयों को छुएंगे। खुद के व‍िकास के साथ राष्‍ट्रन‍िर्माण में आपका योगदान होगा।

rajasthan youth festival,cm bhajanlal honors youth,youth talent in rajasthan,chief minister speech,youth festival highlights,rajasthan young talent recognition

युवाओं के लिए सरकार का मजबूत कदम

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनसे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही एक नई खेल नीति लाई जाएगी, जिसमें खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ विज्ञान, विश्लेषण, काउंसलिंग और पोषण को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ‘युवा नीति’ भी तैयार की जा रही है।

rajasthan youth festival,cm bhajanlal honors youth,youth talent in rajasthan,chief minister speech,youth festival highlights,rajasthan young talent recognition

‘खेलो राजस्थान’ यूथ गेम्स की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स की तर्ज पर राजस्थान में ‘खेलो राजस्थान’ यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम और खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं को खेल-कूद की सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का नाम खेलों के वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए ‘मिशन ओलंपिक 202’ शुरू किया गया है। इसके तहत राज्य के 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, जयपुर में ₹100 करोड़ की लागत से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स’ का निर्माण किया जाएगा। यह केंद्र खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और अत्याधुनिक संसाधन प्रदान करेगा।

यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित हुए 11 युवा

राज्य सरकार ने शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, कला-संस्कृति, पर्यावरण, उच्च शिक्षा, सामाजिक कार्य, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 युवाओं को ‘यूथ आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। इस दौरान युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि सरकार उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

युवाओं के लिए मुख्यमंत्री का संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “राजस्थान के युवा प्रतिभाशाली और मेहनती हैं। सरकार उनके विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। नई नीतियां और योजनाएं युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट