न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन की कमी के चलते राजस्थान में आज नहीं हुआ 18-44 उम्र के लोगों का टीकाकरण, कल भी संभावना कम

राज्य में अभी 76 फीसदी ऐसी जनसंख्या है, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज का इंतजार है। राज्य में 5.32 करोड़ की लोग जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है उनमें से 76 फीसदी लोगों को अब तक वैक्सीन नहीं लगी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 9:56:21

वैक्सीन की कमी के चलते राजस्थान में आज नहीं हुआ 18-44 उम्र के लोगों का टीकाकरण, कल भी संभावना कम

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन के साथ वैक्सीनेशन भी बहुत जरूरी हैं। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते राजस्थान में आज युवाओं का टीकाकरण नहीं हो पाया और कल भी इसकी संभावना कम ही हैं। क्योंकि भारत बायोटेक से 2.92 लाख डोज का स्टॉक आज आना था, जो देर शाम तक जयपुर नहीं पहुंचा। राज्य में अभी 76 फीसदी ऐसी जनसंख्या है, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज का इंतजार है। राज्य में 5.32 करोड़ की लोग जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है उनमें से 76 फीसदी लोगों को अब तक वैक्सीन नहीं लगी है। 24 फीसदी लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। जिन 1.40 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है उनमें से लगभग 23 फीसदी ऐसे लोग है, जो दोनों डोज लगवा चुके हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो 18 से 44 एज ग्रुप के लोगों के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों और केन्द्र सरकार से वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही। इस कारण इस एज ग्रुप वालों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम धीमा चल रहा है। राज्य में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण आज प्रदेश के सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग परेशान हुए और निराश लौट गए। इस एज ग्रुप के लिए राज्य सरकार को सीरम कंपनी और केन्द्र सरकार से अब तक मिली करीब 14.95 में से डोज में से 14.87 लाख डोज लग चुकी है। वहीं इस एज ग्रुप को 28 मई को भी वैक्सीन लगने की संभावना कम लग रही है। बुधवार को भी पूरे प्रदेश में इस एज ग्रुप के केवल 31,219 लोगों को ही टीका लगा, जबकि हर रोज इस एज ग्रुप के 50 से 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

राज्य में आमजन के लिए वैक्सीनेशन एक मार्च से शुरू हुआ। तब से अब तक पूरे कुल 1.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन (कम से कम एक डोज) लगाई जा चुकी है। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स और 18 या उससे ज्यादा उम्र के लोग शामिल है। अभी तक सबसे ज्यादा डोज अभी 53.15 लाख डोज 60 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को लगी है। इसके अलावा 44 से 59 साल की उम्र के 51.82 लाख और 18-44 साल की उम्र वाले 14.87 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल