Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : ऑटो ड्राइवर की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या, ओवरटेक करने के लेकर हुआ था विवाद

उदयपुर के देबारी इलाके में कुछ लोगों ने ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ऑटो ड्राइवर का बाइक सवार 2 लोगों से कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ऑटो को पलट दिया। हाईवे किनारे ही लात-घूंसों से जमकर पीटा। उसे अधमरा कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 4:08:22

उदयपुर : ऑटो ड्राइवर की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या, ओवरटेक करने के लेकर हुआ था विवाद

उदयपुर के देबारी इलाके में कुछ लोगों ने ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ऑटो ड्राइवर का बाइक सवार 2 लोगों से कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ऑटो को पलट दिया। हाईवे किनारे ही लात-घूंसों से जमकर पीटा। उसे अधमरा कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर शाम 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार राजसमंद के मोलेला गांव का निवासी भाया (16) उदयपुर में रहकर भंगार का काम करता था। सोमवार शाम को वह ऑटो में सामान भरकर डबोक जा रहा था। इसी दौरान घाटा वाली माताजी के पास बाइक सवार से कट निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बाइक सवार लोगो ने उसे रुकवाया और मारपीट की। ऑटो ड्राइवर से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस को घटना की सूचना रात 9 बजे मिली। पुलिस इसे रोड रेज का मामला मान रही है। परिजनों पहले शव लेने से मना कर दिया। आला पुलिस अधिकारियों और कालबेलिया समाज के बीच करीब 4 घंटे तक समझाइश वार्ता का दौर जारी रहा। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों और पुलिस में सहमति बन गई है। इस मामले में परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलवाने के आश्वासन पर परिजनों ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद शव ले लिया है
घटना के बाद कालबेलिया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। देर रात एमबी अस्पताल के बाहर समाज के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसके बाद सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया। आक्रोशित समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया।

मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उदयसागर गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू, महेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पड़ताल करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया है। आरोपियों ने किस वजह से मृतक के साथ मारपीट की और क्या मुख्य कारण था। इसको लेकर भी पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका