न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उदयपुर की फतेह सागर झील में एक दिन में दो शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के उदयपुर की फतेह सागर झील में एक ही दिन में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे काला किवाड़ के पास एक महिला का शव मिला, जबकि शाम को करीब 50 मीटर दूर एक युवती का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ पाया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 8:48:53

राजस्थान: उदयपुर की फतेह सागर झील में एक दिन में दो शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के उदयपुर की फतेह सागर झील में एक ही दिन में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे काला किवाड़ के पास एक महिला का शव मिला, जबकि शाम को करीब 50 मीटर दूर एक युवती का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ पाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुबह मिले शव की पहचान डूंगरपुर के बिछीवाड़ा निवासी सविता परमार के रूप में हुई, जो उदयपुर के एक निजी कॉलेज में टीचर थीं। दूसरी ओर, शाम को मिली युवती की पहचान 24 वर्षीय आदित्या के रूप में हुई, जो सविता के ही कॉलेज में पढ़ती थी और बिछीवाड़ा की ही निवासी थी।

जानकारी के अनुसार, सविता परमार की बेटी की 23 जनवरी को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे अवसाद में थीं। एक दिन पहले उनके परिजन उन्हें लेने उदयपुर आए थे, लेकिन सविता ने कॉलेज की चाबी लौटाने का बहाना बनाकर साथ जाने से मना कर दिया और लापता हो गईं। जब वह नहीं मिलीं, तो परिजनों ने सूरजपोल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आदित्या और सविता के बीच था गहरा स्नेह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक आदित्या, सविता और उनकी बेटी के बीच गहरा भावनात्मक लगाव था। आशंका जताई जा रही है कि डूंगरपुर जाने से पहले सविता ने किसी बहाने से बस से उतरकर आदित्या से मिलने गई होगी। इसके बाद दोनों फतेह सागर झील पहुंचे, जहां सविता ने छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए आदित्या भी पानी में कूद गई, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।

सविता विधानसभा चुनाव लड़ चुकी

उदयपुर की खेरवाड़ा विधानसभा से 2023 में सविता निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी और इससे पहले वह आप पार्टी से भी विधानसभा उम्मीदवार रही थी। उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा ने बताया कि सविता सरकारी टीचर थी। बाद में सरकारी नौकरी छोड़कर मेरे काॅलेज में पढ़ा रही थी। सविता का महिला एवं बाल विकास विभाग में आईसीडीएस में सुपरवाइजर के पद पर सिलेक्शन हो गया था और महीने भर में पोस्टिंग मिलने वाली थी।

फिलहाल, सविता के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, जबकि आदित्या के शव की जांच प्रक्रिया अभी बाकी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी