न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ताऊ ते': राजस्थान में 18-19 मई को रहेगा चक्रवात का सर्वाधिक असर; इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गोवा और गुजरात के कई स्‍थानों पर बारिश होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 May 2021 9:31:26

'ताऊ ते': राजस्थान में 18-19 मई को रहेगा चक्रवात का सर्वाधिक असर; इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' केरल, कर्नाटक और गोवा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाने के बाद अब गुजरात की और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह काफी भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। 17 मई की शाम तक इसके गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है। अनुमान है कि 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। इस दौरान तूफान की गति 185 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। इससे पहले रविवार को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के पश्चिमी तटीय इलाकों के सभी राज्यों में बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र के बोर्ड की तैयारियों की समीक्षा की। मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ताऊ ते' को देखते हुए सभी तरह के सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गोवा और गुजरात के कई स्‍थानों पर बारिश होगी। तूफान को लेकर राज्‍य सरकारें अलर्ट है। राहत और बचाव दलों को मौके पर तैनात किया गया है।

18 और 19 मई को रहेगा जोर पर

राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस चक्रवात का सर्वाधिक असर राजस्थान में 18 और 19 मई को रहेगा और इस दौरान उदयपुर संभाग के एक दो जिलों में 200 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है। इस चक्रवात की वजह से एक ओर जहां बारिश में होगी, वहीं तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 19 मई को इस चक्रवात का असर अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलो में भी देखने मिलेगा जिससे गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

रविवार को भी शाम होने के साथ ही अचानक मौसम ने पलटी मारी और चक्रवर्ती तूफान आने से पहले का असर देखने को मिला। उदयपुर में तेज हवाएं चली और करीब एक घंटे तक बारिश हुई। कुछ कस्बों में तेज हवाओं के चलते आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए। ताऊ ते से निपटने के लिए प्रशासन तैयार जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में रविवार को चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों पर चर्चा की गई।

एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से किसी भी तरह की हानि को रोकने और त्वरित कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। चक्रवाती तूफान तौउते की वजह से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0294-2414620 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुंबई में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के तटवर्ती कई जिलों में 17 मई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यह तूफान अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा और सोमवार की शाम तक गुजरात पहुंच जाएगा। सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों के साथ गोवा ज्यादातर बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होगा। मुंबई में भी तेज बारिश का अलर्ट है। हवा की गति इस दौरान लगभग 60 से 70 किमी प्रति घंटे होगी।

मध्‍य प्रदेश में तूफान के चलते रविवार शाम को विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों तथा अन्य हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई एवं कुछ स्थानों पर 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल